प्रयागराज

खुशखबरी! अब इन लोगों को भी मिलेगा पीएम आवास, केंद्र सरकार ने जारी किया नया शासनादेश

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अब घर पाना और भी आसान हो गया है। केंद्र सरकार ने योजना के नियमों में शिथिलता लाते हुए नया शासनादेश जारी किया है, जिसके बाद जिले में नए सिरे से सर्वे की तैयारी शुरू हो गई है। इस बदलाव से और अधिक लोगों को आवास मिलने की संभावना बढ़ गई है।

less than 1 minute read
Pradhan Mantri Awas Yojana
Pradhan Mantri Awas Yojana

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत अब तक के सख्त नियमों में बदलाव करते हुए सरकार ने नए आदेश जारी किए हैं, जिससे गरीबों के लिए घर पाना आसान हो गया है। पहले केवल उन्हीं गरीबों को इस योजना के तहत आवास मिलता था, जिनके पास खुद की जमीन होती थी और जिनकी मासिक आय 10,000 रुपये से कम होती थी। लेकिन अब नए नियमों के तहत, जिन लोगों के पास दो पहिया वाहन हैं, उन्हें भी आवास योजना का लाभ मिलेगा।

आय सीमा और अन्य शर्तों में बदलाव

इसके साथ ही, आय सीमा को भी बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है, जिससे अधिक लोग पात्र हो सकेंगे। सरकार ने राज्यों के मुख्य सचिवों को आदेश भेजकर नए सर्वेक्षण के आधार पर पात्रों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है।

नए सिरे से शुरू होगा सर्वेक्षण कार्य

प्रयागराज जिले में अब तक 1.22 लाख से अधिक लोगों को इस योजना के तहत आवास मिल चुका है। नए आदेश के बाद जिले में नए पात्रों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना है। सरकार का लक्ष्य है कि 15 सितंबर तक नए आवासों की सूची तैयार कर ली जाए, जिसके लिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद सर्वेक्षण कार्य शुरू किया जाएगा।

Updated on:
20 Aug 2024 12:33 pm
Published on:
20 Aug 2024 10:07 am
Also Read
View All
प्रयागराज में 4 लोगों की हत्या: चाय की दुकान पर प्लानिंग, डिटर्जेंट, हार्पिक-गर्म पानी से साफ किया खून, जानिए वारदात की इनसाइड स्टोरी

इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेहद सख्त टिप्पणी: ‘कमजोर फॉरेंसिक जांच के कारण मजबूरी में देनी पड़ रही है आरोपियों को जमानत’

सड़क हादसे में सपा नेता रत्नेश यादव की मौत, भाई बोला- ‘एक्सीडेंट नहीं सिर पर वार कर की गई है हत्या’

करोड़पति परिवार में हुई 4 हत्याओं के केस में बड़ा खुलासा! डेढ़ करोड़ रुपए के गहनों के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद, प्रयागराज का मामला

प्रयागराज में व्यापारी परिवार के हत्या का मामला: मरने वालों की संख्या हुई चार, बेटे का शव ग्राउंड फ्लोर में मिला