29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RTO में वाहन संबंधी सभी सेवाएं होंगी ऑनलाइन, 1 सितंबर से लागू होगा नया नियम

RTO online services: परिवहन विभाग ने एक सितंबर से वाहनों के पंजीकरण और रिन्यूअल समेत सभी सेवाओं को ऑनलाइन करने का फैसला लिया है। अब वाहन स्वामियों को आरटीओ में किसी भी काम के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और स्लॉट बुक करना होगा। इससे न केवल प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी, बल्कि दलाली पर भी अंकुश लगने की उम्मीद है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 18 Aug 2024, 9:40 AM IST

RTO manual process closed

RTO manual process closed

परिवहन विभाग ने वाहनों से संबंधित सभी सेवाओं को डिजिटल करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। एक सितंबर से ट्रांसपोर्ट नगर स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में वाहन पंजीकरण, रिन्यूअल, और अन्य सेवाओं के लिए वाहन स्वामियों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। इसके बाद, आवेदक को उपलब्ध स्लॉट के आधार पर कार्यालय आने का समय निर्धारित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पुलिस भर्ती परीक्षा 2024: परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले फॉलो करें ये कड़े नियम

इस नई व्यवस्था के तहत, मैन्युअल प्रक्रिया पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी और सभी सेवाएं केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही उपलब्ध होंगी। यह कदम न केवल प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाएगा, बल्कि आरटीओ कार्यालयों में दलालों की भूमिका को भी कम करेगा।

यह भी पढ़ें: 69,000 शिक्षक भर्ती पर High Court का बड़ा फैसला: आरक्षण विवाद पर CM Yogi की आपात बैठक, हजारों नौकरियों पर संकट मंडराया

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग शुरू होने के बाद वाहन स्वामी सीधे अपने समय पर आरटीओ पहुंच सकेंगे, जिससे समय की बचत होगी और अनावश्यक भीड़ भी नहीं लगेगी। इसके अलावा, यह प्रक्रिया अधिक पारदर्शिता लाने में मदद करेगी, जिससे भ्रष्टाचार और दलाली जैसी समस्याओं पर अंकुश लगेगा।

महत्वपूर्ण बातें 

.1 सितंबर से RTO में सभी वाहन सेवाएं होंगी ऑनलाइन
.परिवहन विभाग का बड़ा फैसला: मैन्युअल प्रक्रिया होगी खत्म
.ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग से आरटीओ में दलाली पर लगेगा अंकुश
.वाहन स्वामियों के लिए समय की बचत: अब ऑनलाइन आवेदन से होगा काम
.नए नियमों के तहत आरटीओ कार्यालयों में भीड़ कम होने की संभावना