प्रयागराज

उमा भारती, संजीव बालियान समेत इन 18 के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेगी सरकार; एक मंत्री का नाम भी शामिल, पूरी लिस्ट

Government To Withdraw Cases: उमा भारती, संजीव बालियान समेत 18 के खिलाफ दर्ज मुकदमे सरकार वापस लेगी। लिस्ट में एक मंत्री का भी नाम शामिल है।

less than 1 minute read
उमा भारती, संजीव बालियान समेत इन 18 के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेगी सरकार। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

Government To Withdraw Cases: कोरोनाकाल के दौरान जनप्रतिनिधियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को 25 जनप्रतिनिधियों पर कोरोना गाइडलाइंस उल्लंघन के तहत दर्ज मुकदमे वापस लेने की अनुमति दे दी है।

ये भी पढ़ें

स्कूल में बच्चों से प्रधानाचार्य ने जबरन पढ़वाई नमाज: राष्ट्रगान पर लगाई फटकार; धर्मांतरण…

Prayagraj News In Hindi: दर्ज मुकदमों को वापस लेगी सरकार

कोर्ट के इस आदेश के बाद राज्य सरकार अब संबंधित मामलों में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर सकेगी। बताया जा रहा है कि ये मुकदमे कोरोना महामारी के दौरान जारी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन से जुड़े हुए थे। हाई कोर्ट के फैसले को इस दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

UP News In Hindi: कुल 72 अर्जियां दाखिल की गई थीं

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि जिन मामलों में गंभीर आपराधिक आरोप नहीं हैं, उन्हें कानून के प्रावधानों के तहत वापस लिया जा सकता है। अदालत में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कुल 72 अर्जियां दाखिल की गई थीं, जिनमें कोरोनाकाल के दौरान जनप्रतिनिधियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की अनुमति मांगी गई थी।

क्रम संख्यानामजिला
1उमा भारतीमहोबा
2डॉ. संजीव बालियानमुजफ्फरनगर
3सुरेश राणा
4ठाकुर जयवीर सिंह (मंत्री)अलीगढ़
5नीलम सोनकरआजमगढ़
6अनिल सिंहउन्नाव
7अशरफ अली खानशामली
8सीमा द्विवेदीजौनपुर
9अभिजीत सांगाकानपुर नगर
10विजेंद्र सिंहबुलंदशहर
11विवेकानंद पांडेयकुशीनगर
12मीनाक्षी सिंहबुलंदशहर
13जय मंगल कनौजियामहराजगंज
14राजपाल बालियानमुजफ्फरनगर
15प्रदीप चौधरीहाथरस
16प्रसन्न चौधरीशामली
17उमेश मलिक
18सुरेश राना
19कुमार भारतेंदु
20वेदप्रकाश गुप्ता

Uttar Pradesh News In Hindi: अगली सुनवाई 26 फरवरी को

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने 28 मामलों में राज्य सरकार को केस वापस लेने की अनुमति दे दी है। हालांकि, जिन मामलों में गंभीर अपराध से जुड़े आरोप हैं, उन पर फिलहाल कोई अंतिम निर्णय नहीं दिया गया है। ऐसे मामलों की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 26 फरवरी की तारीख तय की है।

ये भी पढ़ें

‘वो मारपीट करता है, सारा पैसा जुए में उड़ा देता है’, 10 रुपये वाला बिस्कुट फेम शादाब जकाती एक बार फिर चर्चा में

Also Read
View All

अगली खबर