प्रयागराज

प्रयागराज से सटे जिलों में आज हो सकती भारी बारिश, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

सोमवार को अचानक मौसम बदलने से प्रयागराज मंडल में मानसून लौट आया है। 13 सितंबर यानी मंगलवार से मौसम विभाग ने लगातार बारिश का अनुमान लगया है। सोमवार को शाम से ही अचानक तेज वर्षा शुरू हो गई। रात में भी रुक-रुककर बारिश होती रही। मंगलवार की सुबह से भी आसमान में काले और घने बादल छाए हैं, हवा चल रही है। ऐसा लग रहा है कि कभी भी बारिश हो सकती है।

2 min read
प्रयागराज से सटे जिलों में आज हो सकती भारी बारिश, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

प्रयागराज: प्रयागराज में सोमवार से मौसम ने करवट ली है। मंगलवार की सुबह से हल्की बारिश के साथ ही बदल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज मंगलवार 13 सितंबर से लेकर अगले कुछ दिनों के मौसम का पूर्वानुमान लगाया है। हालांकि आज दिन भर झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है। कई दिनों से उमस झेल रहे प्रयागवासी को बारिश से राहत मिली है।

प्रयागराज मंडल में लौटा मानसून

सोमवार को अचानक मौसम बदलने से प्रयागराज मंडल में मानसून लौट आया है। 13 सितंबर यानी मंगलवार से मौसम विभाग ने लगातार बारिश का अनुमान लगया है। सोमवार को शाम से ही अचानक तेज वर्षा शुरू हो गई। रात में भी रुक-रुककर बारिश होती रही। मंगलवार की सुबह से भी आसमान में काले और घने बादल छाए हैं, हवा चल रही है। ऐसा लग रहा है कि कभी भी बारिश हो सकती है।

जाने आज का तापमान

13 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं सोमवार 12 सितंबर को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

प्रयागराज में बारिश को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार वर्षा का सिलसिला 16 सितंबर तक चल सकता है। उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा, यानी सूर्य की किरणें दिखेंगी। तब तक लोगों को राहत मिलेगी।

प्रतापगढ़ और कौशाम्बी में जानें कैसा रहेगा मौसम

प्रयागराज की तरह ही प्रतापगढ़ जनपद में मंगलवार को सुबह बादल छाए हैं। बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान प्रेक्षक देशराज मीना ने बताया कि पुरवा हवाएं चल रही हैं। ऐसे में वर्षा होने की उम्मीद है। आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसी तरह से कौशांबी जिले में आज सुबह उमसभरी गर्मी है। दिन में भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि शाम को वर्षा हो सकती है। आज अधिकतम न्यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

Published on:
13 Sept 2022 01:56 pm
Also Read
View All