प्रयागराज

Holi Special Train: आज आनंद विहार टर्मिनल से रांची के लिए विशेष ट्रेन, देखें टाइम टेबल

Holi Special Train: होली में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली और रांची के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। उत्तर मध्य रेलवे ने इसका टाइम टेबल जारी किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Mar 2026, 10:53 AM IST
होली स्पेशल ट्रेन, फोटो सोर्स- पत्रिका
फोटो सोर्स- पत्रिका

Holi Special Train between Anand Vihar Terminal and Ranchi: उत्तर मध्य रेलवे होली के मौके पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चला रही है। इसी क्रम में एक ट्रेन रांची से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलाई जा रही है। जिसका टाइम टेबल जारी किया गया है। उत्तर मध्य रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार आनंद विहार से यह ट्रेन आज 1 मार्च और 8 मार्च की शाम को 19:30 पर खुलेगी, जो सोमवार की शाम 19:10 पर रांची पहुंचेगी। रांची से 02877 ट्रेन नंबर 7 मार्च को खुलेगी।

आनंद विहार से गोविंदपुरी, टूंडला होते हुए जाएगी ट्रेन

उत्तर प्रदेश के टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, और चुनार होते हुए आनंद विहार से रांची के बीच स्पेशल ट्रेन चल रही है। ट्रेन नंबर 02878 आज आनंद विहार से 19:30 पर खुलेगी और जो टूंडला होते हुए गोविंदपुरी 2:30 पर पहुंचेगी। 5 मिनट रुकने के बाद यह गाड़ी सूबेदारगंज, मिर्जापुर, और चुनार होते हुए सोनभद्र 9:55 पर आएगी। 19:10 पर यह ट्रेन रांची पहुंचेगी।

रांची से 7 मार्च को खुलेगी

रांची से 02877 ट्रेन नंबर 7 मार्च शनिवार को शाम 16:25 पर खुलेगी। सोनभद्र, चुनार होते हुए मिर्जापुर सुबह 4:30 पर पहुंचेगी। सूबेदारगंज पहुंचने का समय 6:05 है। गोविंदपुरी, टूंडला होते हुए आनंद विहार शाम को 18 बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 02877 और 02878 होली स्पेशल ट्रेन में सामान्य श्रेणी के डिब्बों के साथ स्लीपर, एयर-कंडीशन के डिब्बे भी शामिल होंगे। अधिक जानकारी के लिए 139 या रेल मदद से संपर्क कर सकते हैं।

Updated on:
1 Mar 2026, 10:53 AM IST
Published on:
Also Read
View All
शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट