प्रयागराज

बंगाल में BJP के सत्ता में आते ही TMC के पूर्व विधायक खोकन दस ने छोड़ा इलाका, पश्चिम बंगाल पुलिस ने प्रयागज से किया अरेस्ट

Ex TMC leader Khokan das arrested from prayagraj: बर्धमान दक्षिण विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रहे टीएमसी नेता खोकन दस को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। उनके ऊपर बंगाल में कई मुकदमे दर्ज हैं।

2 min read
फाइल फोटो, Pc- Khokan Das fan fb page

TMC leader Khokan das arrested :पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन होते ही अपराध और अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन लिए जा रहे हैं। इसी मामले में बर्धमान दक्षिण विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रहे टीएमसी नेता खोकन दस को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है की खोकन दास के खिलाफ पश्चिम बंगाल में जबरन वसूली, धमकी और अन्य कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस से उनकी गिरफ्तारी को लेकर सहयोग मांगा था। वहीं, गिरफ्तारी के बाद ट्रांजिट डिमांड पर उन्हें पश्चिम बंगाल ले जाने की तैयारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें

कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान: हमले के बाद अभिषेक बनर्जी बोले- BJP मुझे मारना चाहती है

गिरफ्तारी के डर से छोड़ा बंगाल

दरअसल, पश्चिम बंगाल में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद खोकन दास के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी बीच गिरफ्तारी की भनक लगते ही उन्होंने पश्चिम बंगाल छोड़ दिया। पश्चिम बंगाल पुलिस को उनके उत्तर प्रदेश में छिपने की जानकारी मिली। इसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस के अधिकारियों ने प्रयागराज पुलिस से मदद मांगी और संयुक्त रूप से अभियान चलाकर हंडिया टोल के पास से उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

2026 के चुनाव में मिली हार

डीसीपी गंगानगर जोन कुलदीप सिंह ने बताया है कि पश्चिम बंगाल की पुलिस ने उनसे संपर्क किया था, जिसके बाद पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान उनके हंडिया टोल के पास होने की सूचना मिली, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। टीएमसी नेता खोकन दास 2021 में पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में बर्धमान दक्षिण सीट से विधायक चुने गए थे, लेकिन 2026 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं और पार्टी में भी उनकी पकड़ काफी मजबूत है।

साथ ले जाएगी बंगाल पुलिस

खोकन दास ने जिले में पार्टी के विभिन्न पदों पर आते उन्होंने लंबे समय तक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में भूमिका निभाई थी। बताया जा रहा है की गिरफ्तारी होने के बाद रविवार को ही उन्हें रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा और इस पेशी के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर बर्धमान ले जाएगी और पूछताछ करेगी। उनकी इस गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। सबसे बड़ी बात यह है कि टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद पश्चिम बंगाल में सियासत गरमई हुई है। ऐसे में खोकन दास की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक समीकरण बदलने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

अस्पताल से आने के बाद अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट, राहुल गांधी का भी किया धन्यवाद
Updated on:
31 May 2026 05:40 pm
Published on:
31 May 2026 05:26 pm
Also Read
View All
प्रयागराज में भारी बवाल: भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और रोजगार के खिलाफ हजारों छात्रों का प्रदर्शन, बोले- कॉकरोच सड़क पर हैं

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सुप्रीम कोर्ट से राहत, आशुतोष ब्रह्मचारी की हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका खारिज

इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: शादी के वादे पर बने सहमति वाले संबंध अपराध नहीं

गाजीपुर एसपी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे अब्बास अंसारी, दायर की अवमानना याचिका, जानें क्या है मामला

क्या आपको भी बिजली काटने की दी जा रही धमकी! ऐसा नहीं कर सकता विभाग, जानें इलाहबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी