प्रयागराज

प्रयागराज में उमड़ी भीड़ तो इतने करोड़ बढ़ गयी शराब की बिक्री

आबकारी विभाग की लग गयी लॉटरी, जमकर हो रही देशी, अंग्रेजी व बीयर की बिक्री
2 min read
• •
Updated: 18 Feb 2019, 2:10 PM IST
,
New Year 2021

प्रयागराज. आबकरी विभाग की समय लॉटरी लग गयी है। जिले में इतने भीड़ हो रही है कि शराब की बिक्री करोड़ रुपये बढ़ गयी है। मेला क्षेत्र बाहर की दुकानों में सबसे अधिक भीड़ हो रही है। विभाग अपनी तिजोरी भरने में जुटा हुआ है।
यह भी पढ़े:-कुंभ मेले में घुम कर सूखी रोटी व चावल जुटा रहा गरीब परिवार, अपनों का नहीं इनका भरेगा पेट



प्रयागराज कुंभ में देश भर से लोग आ रहे हैं। मेला आरंभ होने से पहले ही यहां पर काम करने वाले मजदूर, वाहन चालक व अस्थायी दुकान लगाने वालों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई थी। आम श्रद्धालु तो संगम में डुबकी लगाने के बाद अपने घर चले जाते हैं लेकिन यहां की व्यवस्था संभालने में जुटे लोग अस्थायी रुप से यही पर रहते हैं, जो दिन भर काम करके शाम की दवा लेने इन दुकानों पर पहुंच जाते हैं। मेला क्षेत्र में शराब की दुकाने नहीं है लेकिन क्षेत्र के बाहर की दुकाने शाम होते ही गुलजार हो जाती है। प्रयागराज के आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सबसे अधिक बिक्री अंग्रेजी शराब की हो रही है उसके बाद बीयर व फिर देशी शराब का नम्बर आता है।
यह भी पढ़े:-कुंभ में अपनो को छोड़ कर घर चले जा रहे परिजन, पुलिस ने उठाया यह कदम

दो माह में बढ़ गयी छह करोड़ की बिक्री
आबकारी विभाग के अनुसार जनवरी व फरवरी में अब तक छह करोड़ रुपये अधिक बिक्री हुई है। प्रयागराज में मार्च तक इसी तरह की बिक्री जारी रहने का अनुमान है। मेला खत्म हो जाने के बाद टेंट सिटी हटाने से लेकर मेला क्षेत्र को खाली करने का काम चलता रहेगा। इसके लिए बाहर से बुलाये गये मजदूर अपने अस्थायी आवास में ही रहेंगे और शराब की बिक्री अधिक होती रहेगी।
यह भी पढ़े:-राहुल व प्रियंका सोचते रह गये और पीएम नरेन्द्र मोदी करने जा रहे यह काम

वाहन चालक भी है सबसे बड़े खरीदार में से एक
कुंभ मेला में वाहन लेकर आने वाले चालक भी शराब के बड़े खरीदारों में एक है। मेला में सवारी ढोने से लेकर विभिन्न विभागों के लिए कई जिलों से वाहन बुलाये गये है। चालक दिन भर ड्यूटी करने के बाद आराम से शाम की दवा लेने दुकान पर पहुंच जाते हैं। फिलहाल प्रयागराज की भीड़ ने आबकारी विभाग की तिजोरी को भर दिया है।
यह भी पढ़े:-नागाओं की रहस्यमय दुनिया का सबसे बड़ा खुलासा, पिंडदान के बाद भी यहां नहीं छुपा पाते हैं असली पहचान

नैनी से लेकर मेला क्षेत्र के आस-पास है इतनी शराब की दुकाने
देशी:-25, अंग्रेजी:-20 व बीयर की 15 दुकाने
इतने प्रतिशत बढ़ गयी बिक्री:-
देशी की 12, बीयर की 30 व अंग्रेजी शराब की 40प्रतिशत
भीड़ के चलते बढ़ गयी है बिक्री
जिला आबकारी अधिकारी संदीप बिहारी मॉडवेल ने बताया कि दो माह में शराब की बिक्री बढ़ गयी है। बाहर से आये मजदूर व वाहन चालक सबसे अधिक खरीदार है।
यह भी पढ़े:-हजारो की भीड़ नहीं संभालने पर अखिलेश ने जिस अधिकारी को हटाया था, अब करोड़ों लोगों का मेला कराके खुद को किया साबित

Published on:
Also Read
View All
स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट

प्रयागराज: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किया हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल