प्रयागराज

50 एंबुलेंस…2 अस्पताल…500 बेड का अस्पताल, माघ मेले में 10 प्रमुख घाटों पर होगा स्नान

Magh Mela 2026 : आगामी मेले की तैयारियों को लेकर आज प्रयागराज में प्रशासन की ओर से एक प्रेस कॉफ्रेंस आयोजित की गई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ‘मेला सेवा ऐप’ लॉन्च किया गया है जिसके जरिए जरूरी जानकारियां उपलब्ध होंगी।
2 min read
Feature image
माघ मेले की तैयारियों को प्रशासन ने की प्रेस कांफ्रेंस, PC- Patrika

प्रयागराज : आगामी मेले की तैयारियों को लेकर आज प्रयागराज में प्रशासन की ओर से एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई जिसमें सुरक्षा स्वास्थ्य यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि मेले के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया गया है। इसके तहत 50 एंबुलेंस 2 बड़े अस्पताल और 75 डॉक्टरों की तैनाती की गई है। इसके अलावा जरूरतमंदों के लिए 500 बेड का रैन बसेरा भी तैयार किया गया है। ठंड को देखते हुए अलाव और कंबल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

प्रशासन ने बताया कि इस बार डस्ट-फ्री मेला आयोजित करने पर खास जोर दिया जा रहा है। पूरे मेला क्षेत्र में 10 प्रमुख घाटों पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहेंगी। करीब 80 हजार से 1 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में बेहतर प्रबंधन और साफ-सफाई की व्यवस्था की गई है।

‘मेला सेवा ऐप’ किया लॉन्च

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ‘मेला सेवा ऐप’ लॉन्च किया गया है जिसके जरिए जरूरी जानकारियां उपलब्ध होंगी। साथ ही शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए QR कोड आधारित शिकायत प्रणाली भी लागू की गई है। मेले में आने-जाने के लिए बाइक टैक्सी सेवा शुरू की जा रही है जबकि 9 पांटून पुल बनाए गए हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि अक्षयवट कॉरिडोर को भी बेहतर ढंग से विकसित किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से 20 वॉच टावर 400 सीसीटीवी कैमरे 900 बैरियर लगाए गए हैं। आग से सुरक्षा के लिए 800 फायर सर्वेंट और 153 फायर सर्विस यूनिट तैनात रहेंगी।

14 जगहों पर किया गया रूट डायवर्जन

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए शहर में 14 स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। प्रशासन ने दावा किया कि इस बार का मेला सुरक्षित सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-फ्रेंडली होगा।

प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे तय नियमों का पालन करें और किसी भी समस्या की स्थिति में मेला सेवा ऐप या QR कोड के माध्यम से शिकायत दर्ज कराएं।

Updated on:
02 Jan 2026 10:11 pm
Published on:
02 Jan 2026 10:11 pm
Also Read
View All
कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे के बाद राम वनगमन पथ में आई दरार, प्रयागराज में सड़क धसी, क्या कहते हैं उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव बेरोजगार, 2047 तक कोई उम्मीद नहीं, राम वन गमन पथ पर भी बोले

इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख, आदेशों की अवहेलना पर जौनपुर SSP और ADG वाराणसी जोन तलब

Kaushambi Blast News: यूपी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में बड़ा एक्शन, इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

‘छोटे-छोटे भाई और मम्मी-पापा थे’ धमाके के बाद अपनों को तलाशता रहा मासूम, प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में 3 की मौत