प्रयागराज

महाकुंभ 2025: आज प्रयागराज जंक्शन, छिवकी से खुलने वाली मेला स्पेशल ट्रेन, जानें स्टॉपेज और खुलने का समय

Mahakumbh 2025 special train from prayagraj महाकुंभ 2025 में दर्शनार्थियों के लिए प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी से मेला स्पेशल ट्रेन चल रही है। जो कानपुर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बीच चलाई जा रहे हैं। जानें आज के मेला स्पेशल टाइम टेबल के विषय में-
less than 1 minute read
आज खुलने वाली महाकुंभ 2025 स्पेशल ट्रेन

महाकुंभ 2025 के दौरान उत्तर मध्य रेलवे बिना रिजर्वेशन वाली अनारक्षित गाड़ियां चल रहा है। जो प्रयागराज, प्रयागराज छिवकी और नैनी से कानपुर सेंट्रल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए उपलब्ध हैं। इन ट्रेनों को मेला विशेष रेलगाड़ी के नाम से चलाया जा रहा है। जिनका टाइम टेबुल निर्धारित किया गया है। कुछ गाड़ियों को आवश्यकता अनुसार चलने की योजना बनाई गई है। आज 15 जनवरी को प्रयागराज जंक्शन से छुटने वाली छोटी दूरी की गाड़ियों की जानकारी इस प्रकार है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जंक्शन से कानपुर के लिए विशेष गाड़ी संख्या 00108 सुबह 5 बजे खुली है। जो 10.15 पर कानपुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 00109 शाम को 19.50 पर खुलेगी। जो रात में 1.25 पर पहुंचेगी। 00110 रात को 21.30 पर खुलेगी। जो 2.40 पर कानपुर पहुंचेगी।

पं. दीनदयाल उपाध्याय की ओर जाने वाली विशेष रेलगाड़ी

प्रयागराज जंक्शन से दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की ओर जाने वाली विशेष रेल गाड़ियां इस प्रकार है। 00210 प्रयागराज जंक्शन से 5.00 बजे खुलेगी। जो 8.30 पर पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। इसी प्रकार 00211 15:30 पर खुलेगी। जो रात में 20.45 पर पहुंचेगी। 00212 ट्रेन 18 बजे खुलेगी। जो 23:45 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। इसके स्टॉपेज नैनी, मेजा रोड, मांडा रोड, विंध्याचल, मिर्जापुर, चुनार जंक्शन है। 

प्रयागराज छिवकी से खुलने वाली गाड़ी

एक ट्रेन 00403 प्रयागराज छिवकी से 20:30 मिनट पर खुलेगी। जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन 3:30 पर पहुंचेगी। इसके स्टॉपेज मेजा रोड, मांडा रोड, विंध्याचल, मिर्जापुर और चुनार है।

Updated on:
15 Jan 2025 08:06 am
Published on:
15 Jan 2025 08:06 am
Also Read
View All