प्रयागराज

Mahakumbh: नो व्हीकल ज़ोन होते ही महाकुंभ में ठेला गाड़ी वालों को मिला रोज़गार, सेवा के साथ साथ कमाई भी

महाकुंभ मेले में दूर दूर से लाखों श्रद्धालु स्नान का पुण्य लेने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में लोगों के साथ बुजुर्ग और बच्चे भी रह रहे। उन सभी को संगम घाट पर पहुंचने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा।

less than 1 minute read
Feature image

Maha Kumbha: महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या के दिन होने वाले विशेष स्नान की वजह से बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए मेला प्रशासन ने इसे नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया है। अब 3 फरवरी तक कोई भी गाड़ी मेला क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगी। नो व्हीकल जोन घोषित होने से ठेला चलाने वालों की चांदी हो गई है। अब उन्हें कमाई का खूब सुनहरा अवसर मिल गया है। इसमें सेवा के साथ साथ कमाई भी हो रही है।

पैदल चलकर लोग परेशान


आपको बता दें कि महाकुंभ मेले में दूर दूर से लाखों श्रद्धालु स्नान का पुण्य लेने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में लोगों के साथ बुजुर्ग और बच्चे भी रह रहे। उन सभी को संगम घाट पर पहुंचने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा। ऐसी स्थिति में ठेला गाड़ियों पर लद कर लोग संगम घाट पहुंच रहे। सरकार की तरफ से ऐसे लोगों के लिए बैटरी चालित रिक्शे भी लगाए गए हैं परंतु ये बहुत ही सीमित मात्रा में है। ऐसे समय ये ठेले लोगों को काफी राहत पहुंचा रहे।

Published on:
26 Jan 2025 09:03 pm
Also Read
View All
प्रयागराज: गेट पर लगा था ताला, अंदर से आ रही थी तेज बदबू, पुलिस ने दरवाजा खोला तो मिली 3 लोगों की लाश

प्रयागराज में बेटी के घर से भाग कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने कर दी लड़के के चाचा की हत्या, मचा कोहराम

मौसम विभाग की सूचना: प्रयागराज, झांसी, उन्नाव सहित इन जिलों में आंधी-बारिश, किया गया सावधान

बंगाल में BJP के सत्ता में आते ही TMC के पूर्व विधायक खोकन दास ने छोड़ा इलाका, पश्चिम बंगाल पुलिस ने प्रयागज से किया अरेस्ट

प्रयागराज में भारी बवाल: भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और रोजगार के खिलाफ हजारों छात्रों का प्रदर्शन, बोले- कॉकरोच सड़क पर हैं