प्रयागराज

प्रयागराज में जाने क्यों हुआ महाराष्ट्र पुलिस पर हमला, दो गिरफ्तार

प्रयागराज में ड्यूटी में आये और छठवें चरण के लिए ड्यूटी पर जा रहे महाराष्ट्र पुलिस वाहन पर हमला हो गया। गंगापार इलाका थरवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर हमला हुआ। उपद्रवियों ने पत्थर फेंकर वाहन का शीशा तोड़ डाले। ईंट-पत्थर से लगातार हुए हमले के बावजूद महाराष्ट्र पुलिस के जवानों ने वाहन से नीचे उतरकर दो युवकों दौड़कर पकड़ा लिया।
2 min read
• •
Updated: 28 Feb 2022, 5:48 PM IST
प्रयागराज में जाने क्यों हुआ महाराष्ट्र पुलिस पर हमला, दो गिरफ्तार
प्रयागराज में जाने क्यों हुआ महाराष्ट्र पुलिस पर हमला, दो गिरफ्तार

प्रयागराज: यूपी विधानसभा के पांचवें चरण का मतदान सम्पन्न हो गया है। ऐसे में प्रयागराज में ड्यूटी में आये और छठवें चरण के लिए ड्यूटी पर जा रहे महाराष्ट्र पुलिस वाहन पर हमला हो गया। गंगापार इलाका थरवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर हमला हुआ। उपद्रवियों ने पत्थर फेंकर वाहन का शीशा तोड़ डाले। ईंट-पत्थर से लगातार हुए हमले के बावजूद महाराष्ट्र पुलिस के जवानों ने वाहन से नीचे उतरकर दो युवकों दौड़कर पकड़ा लिया। इसके अलावा अन्य युवक भागने में कामयाब रहे।

छठवें चरण चुनाव ड्यूटी पर जा रहे थे पुलिस वाले

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के छठें चरण में संत कबीर नगर के लिए मतदान तीन मार्च को है। मतदान को संपन्‍न कराने के लिए महाराष्‍ट्र पुलिस के जवानों की भी ड्यूटी लगी है। इन जवानों को लेकर रोडवेज बस प्रयागराज से संत कबीर नगर के लिए जा रही थी। सोमवार की सुबह थरवई थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर थानापुर गांव के सामने बस पहुंची। उसी दौरान वाहन के ओवरटेक को लेकर स्‍थानीय कुछ युवकों से बस चालक की कहासुनी हो गई। इसके बाद विवाद करने वालों ने अन्‍य युवकों को भी बुला लिया। सभी ने मिलकर हमला कर दिया। उपद्रवियों ने ईंट-पत्‍थर चलाया जिससे रोडवेज बस का शीशा टूट गया। हालांकि किसी को चोट नहीं आई।

जवानों ने पकड़ा दो उपद्रवियों को

अचानक हुए रोडवेज बस पर हुए हमले से अंदर बैठे जवान तत्काल एक्शन के अ गए और जवान नीचे उतरे और उद्रवियों को दौड़ा लिया। इस दौरान भाग रहे दो उपद्रवियों को महाराष्‍ट्र पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं पथराव करने वाले अन्‍य उपद्रवी भागने में सफल रहे। नेशनल हाईवे पर थानापुर गांव के सामने सोमवार की सुबह इस हमले की सूचना पाकर वहां चौकी प्रभारी सहसों दयाराम, थाना प्रभारी सरायइनायत सुशील कुमार दुबे और थाना प्रभारी थरवई योगेश प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। मामले जानकारी लेने के साथ ही दोनों युवकों को थरवई थाने ले गए।

मामले पुलिस महाराष्ट्र पुलिस की तहरीर आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस कार्यवाही करते हुए पूछताछ कर रही है। पकड़े गए दो युवकों में शिव प्रकाश विश्वकर्मा निवासी चकिया थाना सराय इनायत व महेंद्र यादव निवासी बगई कला थाना सराय इनायत को पकड़ लिया। मामले थरवई पुलिस दोनों अभियुक्त से पूछताछ करने के साथ ही कार्रवाई कर रही है। इसके साथ छतिग्रस्त बस को वर्कशॉप भेजा गया है और दूसरी बस से जवानों को भेजा गया।

Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर