प्रयागराज: यूपी विधान सभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण में प्रतापगढ़ में हो रहे चुनाव में हाट सीट कुंडा में भारी बवाल देखने को मिला। देश शाम तक कुंडा विधानसभा में बवाल की स्थिति बनी रही। जिला और पुलिस प्रशासन ने सभी प्रत्यशियों का पास रद्द करने के साथ ही घर में रहने और बाहर निकलने का प्रतिबंध लगा दिया है। कुंडा विधानसभा सीट पर हो रहे मतदान के दौरान समाजवादी प्रत्याशी गुलशन के वाहन पर हमला कर वाहन के शीशे तोड़े गए थे। जिस पर जिला प्रशासन ने बड़ा ऐक्शन लिया है। प्रतापगढ़ जिला निर्वाचन अधिकारी डाक्टर नितिन बंसल ने रविवार एक बजे, कुंडा विधानसभा क्षेत्र के मानिकपुर के करेंटी व पहाड़पुर बनोही में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव विवाद के बाद शांतिपूर्ण मतदान के लिए जनसत्ता दल लोकतांत्रिक प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया व सपा प्रत्याशी गुलशन यादव और भाजपा प्रत्याशी सिंधूजा मिश्रा सहित सभी प्रत्याशियों के पास पर प्रतिबंध लगा दिया है।