सपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने वोटर लिस्ट से सपाइयों के नाम काटे जाने को लेकर भाजपा और निर्वाचन आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाया । गंगापार के सोराओं विधानसभा में बूथ संख्या - 371, 36 , 06 , 69 और फाफामऊ के बूथ संख्या - 173 , 291 , 292 , 333, 342, 255, 356, 255, 102, 266, 209, 314, 39 में और फूलपुर की बूथ संख्या - 369, 244 , 264 , 105 में, प्रतापपुर की बूथ संख्या - 63, 269, 257 में और हंडिया की बूथ संख्या - 245 , 227, 261, 157 में ईवीएम मशीन में गड़बड़ी होने की सूचना प्राप्त होती रही।