दिग्गजों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर यूपी विधानसभा चुनाव के लिए पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को समाप्त हो गया है। प्रयागराज से भाजपा के दो बड़े मंत्री चुनाव मैदान में है। शहर दक्षिणी विधानसभा से कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी और समाजवादी पार्टी से रईस शुक्ल, कांग्रेस से अल्पना निषाद, आप से अल्ताफ अहमद और बसपा देवेंद्र मिश्र चुनाव मैदान में है, तो वहीं शहर पश्चिमी सीट से भाजपा कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह , समाजवादी पार्टी से ऋचा सिंह, कांग्रेस से तस्लीम उद्दीन और बसपा से गुलाम कादिर चुनाव मैदान में है। सभी दिग्गजों की किस्मत की चाभी अब EVM में बंद हो गई है।
उपमुख्यमंत्री को मिल सकता है भारी टक्कर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या एक बार फिर सिराथू सीट से चुनाव मैदान में है और आज सुबह से मतदान जारी है। उपमुख्यमंत्री को टक्कर देने के लिए समाजवादी गठबंधन प्रत्याशी पल्लवी पटेल टक्कर दे रही है। केशव कौशाम्बी के बेटे और पल्लवी पटेल बहु हैं। दोनों प्रत्याशियों की जीत के लिए हुए मतदान वाली पोटली अब 10 मार्च को खुलेगी। प्रयागराज के 12 विधानसभा सीट पर मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर वोटिंग की है। प्रयागराज में शाम पांच बजे तक 50.89 प्रतिशत मतदान हुआ है।