8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Election 2022: प्रयागराज के 12 विधानसभाओं में सीट पर हुआ 53.77 प्रतिशत मतदान, जाने किस सीट पर कितना प्रतिशत हुआ मतदान

सुबह 7 बजे से शुरू हुई इस प्रक्रिया में अब तक 53.77 प्रतिशत वोट ही पड़ सके हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच जनपद के 2236 मतदान केंद्र और 5080 पोलिंग बूथ पर मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब 10 मार्च को काउंटिंग होगी। 12 विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अब बेसब्री से इंतजार करेंगे। प्रयागराज जनपद में कड़ी सुरक्षा के बीच सभी विधानसभाओं में मतदान हुआ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 27 Feb 2022, 10:05 PM IST

UP Assembly Election 2022: प्रयागराज के 12 विधानसभाओं में सीट पर हुआ 53.77 प्रतिशत मतदान, जाने किस सीट पर कितना प्रतिशत हुआ मतदान

UP Assembly Election 2022: प्रयागराज के 12 विधानसभाओं में सीट पर हुआ 53.77 प्रतिशत मतदान, जाने किस सीट पर कितना प्रतिशत हुआ मतदान

प्रयागराज: यूपी के पांचवे चरण के प्रयागराज जनपद में 12 विधानसभा में मतदान खत्म हो चुका है। सुबह 7 बजे से शुरू हुई इस प्रक्रिया में अब तक 53.77 प्रतिशत वोट ही पड़ सके हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच जनपद के 2236 मतदान केंद्र और 5080 पोलिंग बूथ पर मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब 10 मार्च को काउंटिंग होगी। 12 विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अब बेसब्री से इंतजार करेंगे। प्रयागराज जनपद में कड़ी सुरक्षा के बीच सभी विधानसभाओं में मतदान हुआ।

यह भी पढ़ें: UP Assembly Election 2022: सपा जिला अध्यक्ष ने निर्वाचन आयोग पर लगाई धांधली का आरोप, कहा-वोटर लिस्ट में भाजपा ने कराई है हेरा फेरी

इन विधानसभा में हुए इतने प्रतिशत मतदान

प्रयागराज में 12 विधानसभा सीट है सभी सीटों पर कुल 53.77 प्रतिशत मतदान हुआ है। फाफामऊ विधानसभा सीट पर कुल 56.00 मतदान, सोरांव सीट पर 57.56, फूलपुर सीट पर 60.40, प्रतापुर सीट पर 56.02, हंडिया सीट पर 52.00, मेजा सीट पर 56.00, करछना सीट पर 57.00, इलाहाबाद पश्चिम सीट पर 51.20, इलाहाबाद उत्तर सीट पर 39.56, इलाहाबाद दक्षिण सीट पर 47.05, बारा सीट पर 58.50, कोरोंव सीट पर 58.28 प्रतिशत मतदान हुआ है।

यह भी पढ़ें: UP Assembly Election 2022: प्रयागराज के इन दिग्गजों की EVM में बंद हुई किस्मत, जाने 10 मार्च को किसके सिर पर सजेगा ताज

कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान

प्रयागराज विधनसभा सभी सीट पर कड़ी सुरक्षा के मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हुआ है। सभी बूथों पर भारी संख्या पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई थी। मतदान शुरू होने के साथ ही अंतिम समय तक पुलिस बल की तैनाती रही। इसके साथ ही कई बूथों पर EVM मशीन बंद होने सूचना आई और शिकायत के बाद फिर से मतदान हुआ। मतदान के बाद पोलिंग बूथों के कर्मचारियों ने काउंटिंग सेंटर पहुंचे।