प्रयागराज

prayagraj violence : मास्टरमाइंड जावेद पंप का घर ध्वस्तीकरण मामले में अगले हफ्ते इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, कोर्ट से की गई यह मांग

मकान ध्वस्तीकरण मामले में अगले हफ्ते इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई की जाएगी। यह याचिका जावेद की पत्नी परवीन फातिमा ने दाखिल की है। उसने अवैध तरीके से मकान तोड़ने की शिकायत कर दोबारा मकान बनने तक रहने के लिए सरकारी आवास मुहैया कराने की मांग की है। मास्टरमाइंड जावेद पंप की पत्नी फातिमा ने दाखिल याचिका में कहा गया है कि ध्वस्त किया गया मकान उसके नाम था। उस मकान को उसले पिता ने गिफ्ट किया था।
less than 1 minute read
prayagraj violence : मास्टरमाइंड जावेद पंप का घर ध्वस्तीकरण मामले में अगले हफ्ते इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, कोर्ट से की गई यह मांग
prayagraj violence : मास्टरमाइंड जावेद पंप का घर ध्वस्तीकरण मामले में अगले हफ्ते इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, कोर्ट से की गई यह मांग

प्रयागराज: 10 जून को हुए प्रयागराज में हुए बवाल का मामला अब इलाहाबाद हाईकोर्ट में पहुंच गया है। बवाल में शामिल मास्टरमाइंड जावेद पंप के मकान ध्वस्तीकरण मामले में अगले हफ्ते इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई की जाएगी। यह याचिका जावेद की पत्नी परवीन फातिमा ने दाखिल की है। उसने अवैध तरीके से मकान तोड़ने की शिकायत कर दोबारा मकान बनने तक रहने के लिए सरकारी आवास मुहैया कराने की मांग की है।

याचिका में कई गई है यह बातें

मास्टरमाइंड जावेद पंप की पत्नी फातिमा ने दाखिल याचिका में कहा गया है कि ध्वस्त किया गया मकान उसके नाम था। उस मकान को उसले पिता ने गिफ्ट किया था। नगर निगम के साथ राजस्व के सभी दस्तावेज याची के नाम है। फिर भी मकान को मेरे नाम नोटिस न करके पति के नाम क्यों नोटिस देकर मकान गिराया गया। मेरे द्वारा किसी भी तरह का गुनाह नहीं किया गया है। बिना पक्ष जाने बगैर मकान का ध्वस्तीकरण कर दिया।

इलाहाबाद हाईकोर्ट में याची ने याचिका में जानकारी दी है कि उसका घर जमींदोज होने से वह और उसका परिवार दूसरे के घरों में रहने को मजबूर है। इसलिए ग्रीष्मावकाश के दौरान याचिका की सुनवाई की जाए। इस वजह से संभावना जताई जा रही है कि मामले की सुनवाई अगले हफ्ते हो सकती है। याची को इलाहाबाद हाईकोर्ट से न्याय की उम्मीद बनी है और लगातार अन्याय होने की बात कह रही है।

Published on:
23 Jun 2022 01:18 pm
Also Read
View All
Azam Khan Land Case: 20 साल पुराना जमीन विवाद फिर खुला! आजम खान से जुड़े मामले में SIT जांच, अतीक के करीबियों का भी नाम

Atiq Ahmed Son Aban Funeral: मातम के बीच भी नहीं बदला अतीक परिवार के समर्थकों का अंदाज! काफिले की 30 गाड़ियों पर FIR, टोल बैरियर तोड़ने और धमकाने के आरोप

मौत से लड़ रहे अबान के दोनों दोस्त;  उमर का फेफड़ा फटा तो जैद की दिमागी हालत बिगड़ी, भाई अहजम ने कब्रों पर पढ़ी फातेहा

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता आखिरी बार कब दिखी थी? पति और 2 बेटों की मौत पर भी नहीं आई सामने

कौन थीं स्वरूप रानी नेहरू? जिनके नाम पर है SRN अस्पताल, आखिर अब क्यों उठ रही नाम बदलने की मांग