प्रयागराज

प्रयागराज: आज से लू, उमस का असर खत्म, आंधी, आकाशीय बिजली के साथ मानसून की झमाझम बारिश

Monsoon begins: मानसून की बारिश का असर आज से दिखाई पड़ेगा। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी।
2 min read
मानसून ने दी दस्तक, फोटो सोर्स- मेटा एआई
फोटो सोर्स- मेटा एआई

IMD Monsoon Latest Update: आईएमडी मौसम विभाग ने मानसून की बारिश को लेकर ताजा जानकारी दी है। इसके अनुसार, आज सोमवार से भीषण लू और उमस से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही मानसून का असर दिखाई पड़ेगा। तेज हवाओं के साथ बिजली भी गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। 30 जून से पूरे उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिक, डॉ. एसएन सुनील पांडे के अनुसार, मानसून 15-16 दिनों से यूपी के बॉर्डर महाराजगंज के पास रुका हुआ था, लेकिन अब परिस्थितियां अनुकूल है। इससे मानसून आगे बढ़ रहा है। यह सोनभद्र, गोरखपुर, बलिया के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा।

पूर्वी उत्तर प्रदेश से होगी शुरुआत 

मौसम विभाग के अनुसार, आज 29 जून से मानसूनी हवाएं प्रदेश के अंदरूनी हिस्सों में तेजी के साथ आगे बढ़ रही हैं। 30 जुन से पूरे प्रदेश में अपना व्यापक असर दिखाएंगी। लेकिन इसकी शुरुआत पूर्वी उत्तर प्रदेश से होगी। कुशीनगर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर में भारी बारिश होने की संभावना है। यहां पर आकाशीय बिजली और बदल गरजने की जानकारी दी गई है।

कैसा रहेगा प्रयागराज का मौसम? 

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। रात में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हिमाचल सकती है। बूंदाबांदी होने की संभावना है।

कैसा रहेगा 30 जून का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 30 जून को दोपहर में आंधी चलने के साथ बारिश भी हो सकती है। बादल गरजने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

तापमान में आएगी कमी

1 जुलाई से तापमान में कमी आएगी। अधिकतम तापमान  33.3 डिग्री, न्यूनतम तापमान  27.2 डिग्री रहने का अनुमान है। यह तापमान भी गर्मी का अहसास कराएगी। दिन में 44% और रात में 100% बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान बादल गरजने और आकाश से बिजली गिरने की भी संभावना है। 2 जुलाई को भी बारिशों वाला मौसम रहेगा। जब दिन में 70% और रात में 60% बारिश होने का अनुमान है। अगले सोमवार तक रोजाना बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान तापमान में भी कमी आएगी।