प्रयागराज

Umesh pal Hatyakand : वारदात से पहले ही अतीक के बेटे को बचाने की रच ली गई थी साजिश

प्रयागराज में 24 फरवरी को हुए उमेशपाल हत्याकांड में अतीक अहमद का बेटा असद नामजद आरोपी है। अब जांच में पता चला है कि वारदात के दिन असद की मोबाइल लोकेशन लखनऊ में थी।
2 min read
• •
Updated: 11 Mar 2023, 9:02 PM IST
Atiq Ahmad’s son Asad in Umesh Pal Hatyakand
प्रयागराज में की गई उमेश पाल की हत्या के दौरान सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी।

प्रयागराज में 24 फरवरी को हुए उमेशपाल हत्याकांड की गूंज विधानसभा तक पहुंची थी। वारदात में गुजरात की साबरमती जेल में बंद माफिया डॉन अतीक अहमद का नाम सामने आया। इस मामले में पुलिस और एसटीएफ की टीमें लगातार जांच कर रही हैं। दो आरोपियों का एनकाउंटर भी हो चुका है। जबकि मुकदमे में नामजद अतीक अहमद के बेटे असद समेत तीन शूटर अभी फरार हैं।

15 दिन बाद हुआ बड़ा खुलासा
इस हत्याकांड के 15 दिन बाद बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना को अंजाम देने के बाद शूटआउट में असद की गैरमौजूदगी दिखाने की योजना पहले से तैयार थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार वारदात के वक्त असद के मोबाइल की लोकेशन लखनऊ थी। घटना के समय लखनऊ में असद के एटीएम से पैसे भी निकाले गए थे। लखनऊ में महानगर के यूनिवर्सल अपार्टमेंट में असद अहमद का फ्लैट है। इससे यह आशंका है कि असद ने जानबूझकर अपना मोबाइल फोन फ्लैट में छोड़ा था।

पुलिस ने बनाया है आरोपी
असद की बुआ आयशा नूरी ने बताया था घटना के वक्त असद प्रयागराज में नहीं लखनऊ में था। जबकि पुलिस ने अपनी एफआईआर में असद को घटनास्‍थल पर दिखाकर आरोपी बनाया है। पुलिस को आशंका है कि असद के एटीएम कार्ड का इस्तेमाल उसके किसी करीबी से कराया गया। इससे यही पता चलता है कि मोबाइल की लोकेशन और एटीएम कार्ड के इस्तेमाल कराने की योजना पहले ही बनाई जा चुकी थी।

हत्याकांड से बचाने की पूरी थी योजना
मोबाइल की लोकेशन लखनऊ और एटीएम के इस्तेमाल से यह जताने की योजना थी कि वारदात से असद का कोई संबंध नहीं है। इसके लिए साजिश रची गई। शनिवार को लखनऊ स्थित यूनिवर्सल अपार्टमेंट में छापेमारी के दौरान असद का आईफोन बरामद हुआ है। पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटरों पर ढाई लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपए इनाम किया है।

ये हैं पांच फरार आरोपी
उमेश पाल हत्याकांड में माफिया डॉन अतीक अहमद के बेटे मोहम्मद असद का नाम शामिल है। पुलिस मान रही है कि असद बहराइच के रास्ते नेपाल चला गया है। दूसरे आरोपी बमबाज गुड्डू मुस्लिम के बारे में अभी तक पुलिस को कुछ पता नहीं चला है। तीसरा आरोपी अरमान हमले के दौरान गुड्डू को बाइक पर लेकर पहुंचा था। चौथा आरोपी मोहम्मद गुलाम है। जिसने उमेश पर गोली चलाई। पांचवा आरोपी साबिर अतीक अहमद का खास माना जाता है। उसका पूर्व ड्राइवर भी है।

अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बेटे सुधार गृह भेजे गए
पुलिस ने अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बेटे एजम और अबान को बाल सुधार गृह भेजा दिया है। पुलिस ने दावा किया कि दोनों लावारिस घूमते मिले। जांच में सामने आया कि उमेश पाल की हत्या को अंजाम देने के दो घंटे बाद तक शूटर प्रयागराज में ही छिपे रहे। इसके बाद अलग अलग गाड़ियों से फरार हुए।

Updated on:
11 Mar 2023, 9:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All
स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट

प्रयागराज: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किया हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल