26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का समय बदला, जानें पूरा शेड्यूल

Banke Bihari Temple : तीर्थ क्षेत्र मथुरा में स्थित बांके बिहारी के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्घालु पहुंचते हैं। अब बांके बिहारी मंदिर में ग्रीष्मकालीन सेवा के तहत दर्शन का समय बदल गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 9 Mar 2023, 9:47 PM IST

Darshan Time Changed in Banke Bihari Temple

मथुरा-वृंदावन में हर दिन हजारों की संख्या में भक्त अपने आराध्य भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती सख्या की वजह से कभी-कभी भक्तों को दर्शन से वंचित रहना पड़ता है, या दर्शनों में देर लगती है। यदि आप भी वृंदावन जाना चाहते हैं तो बांके बिहारी मंदिर में दर्शनों का शेड्यूल जरूर जान लें। यहां ग्रीष्मकालीन सेवा गुरुवार से शुरू हो गई है। ऐसे में दर्शन का समय बदल गया है।

ये है समय
बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधक मंदिर के प्रबंधक मनीष कुमार शर्मा ने बताया "गुरुवार से मंदिर में ग्रीष्मकालीन सेवा शुरू कर दी है। इसके तहत गुरुवार को मंदिर के पट सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर दर्शनार्थियों के लिए खोले गए। उसके बाद 7 बजकर 55 मिनट पर सेवादारों ने ठाकुर बांके बिहारीजी की श्रृंगार आरती की। दोपहर 11 बजे ठाकुरजी को राज भोग अर्पित किया गया और 11 बजकर 30 मिनट पर फिर ठाकुरजी के दर्शन भक्तों को प्राप्त हुए। 11 बजकर 55 मिनट पर राज भोग आरती के साथ प्रात:कालीन दर्शन पूर्ण हो गए।"

शाम का समय
गुरुवार शाम 5 बजकर 30 मिनट पर मंदिर के पट खुले। इस दौरान भक्तों का सैलाब आराध्य के दर्शनों के लिए उमड़ पड़ा। साढ़े आठ बजे ठाकुरजी को शयन भोग अर्पित किया गया। वहीं 9 बजकर पांच मिनट से भक्तों को दर्शन की अनुमति दी गई। 9 बजकर 25 मिनट पर गोस्वामियों ने शयन भोग आरती की। इसके बाद ठाकुर बांके बिहारी के मंदिर के पट बंद कर दिए गए।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग