प्रयागराज

Atiq Ahmed Muder : अतीक की ससुराल में पुलिस का छापा, घर खुला छोड़कर भागे शाइस्ता के मायके वाले

Atiq Ahmed Muder : कुख्यात माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद अब पुलिस को शाइस्ता की तलाश है। सोमवार रात से ही पुलिस ने शाइस्ता की तलाश में कई जगह छापेमारी की। इस दौरान अतीक की ससुराल में भी छापेमारी की गई।
2 min read
• •
Updated: 18 Apr 2023, 1:56 PM IST
Atiq Ahmed Muder Case

Atiq Ahmed Muder : कुख्यात माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में पुलिस की कई टीमें सोमवार रात से छापेमारी कर रही हैं। प्रयागराज और कौशांबी में तमाम स्थानों पर छापेमारी की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सोमवार रात चकिया में शाइस्ता के मायके में भी पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान शाइस्ता के मायके वाले घर खुला छोड़कर भाग गए।

बताया जा रहा है कि अभी भी शाइस्ता के मायके वाला घर खुला पड़ा है। इसके अलावा शाइस्ता के करीबियों और रिश्तेदारों के घरों पर भी पुलिस ने छापेमारी की। यहां बता दें, उमेशपाल हत्याकांड से फरार शाइस्ता बेटे और पति की मौत के बाद जनाजे में भी शामिल नहीं हुई हैं। पुलिस को अब शाइस्ता की तलाश है। शाइस्ता की गिरफ्तारी से कई राज खुल सकते हैं।

चर्चा में आई एक चिट्ठी ने मचाया तहलका
भाई अतीक अहमद समेत मारे गए अशरफ की लिखी चिट्ठी सोमवार को चर्चा में आ गई। इस मामले में एक सवाल यह भी बना है कि आखिरकार वह राजदार कौन है, जिसे अशरफ ने यह चिट्ठी थमाई थी। इस बारे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अशरफ की पत्नी जैनब है या बहन आयशा अथवा कोई और। राजदार के पहलू पर बात करें तो दो प्रमुख नाम बीवी जैनब फातिमा और बहन आयशा नूरी के उभरकर सामने आते हैं। वकील के अलावा यही दोनों लगातार अशरफ की जान पर खतरा बताते हुए मीडिया के सामने आती रहीं।

उमेश पाल हत्याकांड के बाद दूसरी रात पुलिस ने पूरामुफ्ती के हटवा गांव में अशरफ की ससुराल में छापा मारकर उसकी पत्नी जैनब के साथ ही बहन आयशा और भांजी उनजिल नूरी को हिरासत में ले लिया था। उन्हें पुलिस ने तीन दिन तक हिरासत में रखने के बाद छोड़ा था। तब पत्नी और बहन ने मीडिया के सामने आकर आरोप लगाया था कि पुलिस ने उन्हें बहुत प्रताड़ित किया।

साथ ही आशंका जताई कि पुलिस अतीक और अशरफ की हत्या की साजिश रच रही है। उन दोनों को जेल से लाकर मारने की तैयारी है। जैनब और आयशा ने खुलकर यह आरोप लगाया कि कुछ पुलिस अधिकारियों ने तो जैसे हत्या की सुपारी ले रखी है। उनसे अतीक और अशरफ की जान को खतरा है।

जैनब फातिमा कार से पीछे आ रही थीं
इसके बाद अशरफ को जब बरेली जेल से लेकर पुलिस टीम प्रयागराज के लिए निकली और फिर वापस ले जाया गया तो जैनब फातिमा एक कार में पीछे-पीछे लगी रही। उसे भय था कि रास्ते में गाड़ी पलटने जैसा कुछ हो सकता है। यही वजह है कि माना जा रहा है कि अशरफ ने बीवी जैनब को ही चिट्ठी थमाई होगी और कहा कि मेरी हत्या हो तो इन चिट्ठियों को भेज देना।

Updated on:
18 Apr 2023, 1:56 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी