31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Politics : निकाय चुनाव में पहले चरण का नामांकन पूरा, कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर विरोध, कइयों का इस्तीफा

UP Politics : उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 के लिए पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया सोमवार को खत्म हो गई है। इसी के साथ कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर विरोध शुरू हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 18 Apr 2023, 11:47 AM IST

Nikay Chunav 2023

UP Politics: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 के लिए पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया सोमवार को खत्म हो गई है। इसी के साथ कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर विरोध शुरू हो गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस ने सपा के आगे सरेंडर कर दिया है। इसके साथ ही रामपुर के पूर्व शहर अध्यक्ष ने कांग्रेस छोड़कर 'आप' का दामन थाम लिया है।

जबकि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस में जिला महासचिव, उपाध्यक्ष और प्रवक्ता रहे काशिफ खां ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। राष्ट्रीय सचिव को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार कमेंट बाजी हो रही है।

यह भी पढ़ें : अतीक-अशरफ की हत्या करने वाले अरुण का खुला काटा चिट्ठा, ऐसे शुरू किया आपराधिक सफर

इसमें कहा जा रहा है कि रामपुर में जिताऊ नेता टिकट मांग रहे थे, लेकिन नेतृत्व से गलत निर्णय कराकर यहां कांग्रेस का अंत कर दिया गया। कांग्रेस की हालत इस बार सबसे बदतर होने जा रही है। पिछले 60 सालों में इससे बुरा प्रदर्शन नहीं रहा होगा। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खान ने शायराना अंदाज़ में कटाक्ष किया है कि दिल के फफूले जल उठे सीने के दाग़ से, इस घर को आग लग गई घर के चराग़ से।

पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली के पीआरओ ने लगाया आरोप
पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खान ने सोशल मीडिया पर जारी विरोध में राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर पर रामपुर में कांग्रेस को खत्म करने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा है कि राष्ट्रीय सचिव के जिले में कांग्रेस को छह निकायों में प्रत्याशी ही नहीं मिले। राष्ट्रीय सचिव की विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत केमरी में भी कांग्रेस अपना प्रत्याशी नहीं उतार सकी है।

यह भी पढ़ें : अतीक-अशरफ की हत्या के बाद दहशत में आए जेलों में बंद माफिया, सुरक्षा को लेकर हुए बेताब

संजय कपूर ने भी किया पलटवार
सोशल मीडिया पर चल रहे विरोध के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने कहा है कि जो लोग भाजपा का चुनाव लड़ाते हैं, अब वे हम पर सवाल उठाएंगे? उन्होंने कहा कि टिकट कई लोग मांगते हैं, लेकिन मिलता किसी एक को ही है। ऐसे में व्यक्तिगत हित के लिए लोग निर्णय लेने को स्वतंत्र हैं। मामून शाह या जो लोग कांग्रेस छोड़कर गए हैं, उसका हमें भी दुख है।

संजय ने कहा “वे लोग हमारा विरोध करें या कुछ कहें तो उस पर हम टीका टिप्पणी करेंगे। जो लोग खुलकर भाजपा का चुनाव लड़ाते रहे हों, पार्टी से निष्कासित किए जा चुके हों। मौसम की तरह चार-चार ड्रेस बदलने वाले सोशल मीडिया पर कुछ भी कहें, उसका जवाब देना हम उचित नहीं समझते। वे इस लायक नहीं हैं कि उन के सवाल पर हम कोई जवाब दें।”

यह भी पढ़ें : यूपी के वो तीन बाहुबली माफिया डॉन, जिन्हें गुस्से और बदले की आग ने बना दिया कुख्यात, क्या है इनकी कहानी?

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश