31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Atiq Ahmad Murder: अतीक-अशरफ की हत्या करने वाले अरुण का खुला काटा चिट्ठा, ऐसे शुरू किया आपराधिक सफर

Atiq Ahmed Murder : प्रयागराज में कुख्यात माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या करने आरोपियों में से एक अरुण मौर्या का पुलिस ने रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। अरुण पर इससे पहले दो मुकदमे दर्ज हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 18 Apr 2023, 8:45 AM IST

Atiq Ahmed Murder

Atiq Ahmed Murder : पूर्वी यूपी के कुख्यात अपराधी अतीक-अशरफ की हत्या में शामिल कासगंज के अरुण मौर्या का अपराधिक रिकार्ड अलीगढ़ रेंज पुलिस ने खंगाला है। इसमें अभी तक सामने आया है कि मूल रूप से कासगंज के अरुण का जन्म हरियाणा के पानीपत में हुआ और वहीं से उसने आपराधिक सफर शुरू किया। उस पर आर्म्स एक्ट व हमले के दो मुकदमे दर्ज हैं।

अरुण कासगंज के सोरों क्षेत्र के गांव कादरवाड़ी का मूल निवासी है और पानीपत के विकास नगर में रहता था। 1988 में उसके दादा मथुरा प्रसाद पानीपत गए थे। पहले वे किराये पर रहे, बाद में उन्होंने वहीं पर मकान बनाया। वहीं अरुण का जन्म हुआ। पुलिस का कहना है कि छह माह पहले जेल से छूटा अरुण अपने गांव आया था, फिर वापस पानीपत चला गया। इसके बाद दिल्ली में दोस्त की शादी में जाने की बात कहकर लापता हो गया था। तब से वह किसी के संपर्क में नहीं था।

यह भी पढ़ें : अशरफ की हत्या के बाद सद्दाम पर कसेगा शिकंजा, इस गुर्गे की भी खुलेगी हिस्ट्रीशीट

शराब के ठेके से सप्ताई करता था अवैध हथियार
पुलिस जांच के अनुसार सबसे पहली बार वह पानीपत के शराब ठेके से अवैध हथियार सप्लाई के आरोप में हथियार सहित फरवरी 2022 में पकड़ा गया था। उसने स्वीकारा था कि कासगंज के दोस्त अतुल की मदद से उसने तीन हजार रुपये उधार लेकर यह हथियार खरीदा है। बाद में पुलिस ने अतुल को भी गिरफ्तार किया। इसी बीच जेल में कई अपराधियों से दोस्ती हुई। पिछले दिनों उसके पिता अपने पैतृक मकान पर कासगंज आए थे। मगर अरुण नहीं आया।

यह भी पढ़ें : अतीक-अशरफ की हत्या के बाद चर्चा में आया सुंदर भाटी, आखिर क्या है कनेक्शन?

छह महीने पहले भी गया था जेल, दो मुकदमे आए सामने
छह माह पहले वह पानीपत में हमले के मुकदमे में जेल गया। वहां से छूटकर आने के बाद पैतृक गांव अपने चाचा-चाची के पास आया। फिर वापस पानीपत चला गया। मगर कुछ दिन पहले पानीपत से गायब हो गया। इस बात की जानकारी देते हुए डीआईजी सुरेशराव ए कुलकर्णी बताते हैं कि अरुण के पैतृक गांव में एक-एक सदस्य से जानकारी की जा रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम गांव में रखे गए हैं। अब तक की जांच में दो मुकदमे सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें : अतीक की हत्या का राज किसके पास? पर्दे के पीछे हैं ये 4 नाम