31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अतीक-अशरफ की हत्या के बाद चर्चा में आया सुंदर भाटी, आखिर क्या है कनेक्शन?

Atiq Ahmed Murder : प्रयागराज में 15 अप्रैल को पुलिस कस्टडी में हुई अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद अब गैंगस्टर सुंदर भाटी का नाम चर्चा में है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अतीक-अशरफ की हत्या आरोपी सनी गैंगस्टर सुंदर भाटी का गुर्गा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 17 Apr 2023, 3:02 PM IST

Atiq Ahmed Murder

Atiq Ahmed Murder : प्रयागराज में 15 अप्रैल को पुलिस कस्टडी में हुई अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद तीनों शूटरों ने खुद को सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया है। अब विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अतीक-अशरफ की हत्या का आरोपी सनी गैंगस्टर सुंदर भाटी की गैंग का सदस्य है। इस खुलासे ने सबको सकते में डाल दिया है। गैंगस्टर सुंदर भाटी इस समय सोनभद्र जिला जेल में बंद है।

सनी उर्फ रोहित पर दर्ज हैं 14 मुकदमे
तीन हत्यारों में शामिल रोहित उर्फ सनी हमीरपुर का रहने वाला है। उस पर कुरैरा थाने में 14 मुकदमे दर्ज हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह सुंदर भाटी के साथ वर्ष 2019 में हमीरपुर जेल में बंद रहा था। उसी दौरान से वह सुंदर भाटी के संपर्क में था।

यह भी पढ़ें : अतीक की हत्या का राज किसके पास? पर्दे के पीछे हैं ये 4 नाम

दावा यह भी किया जा रहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी के इशारे पर अतीक अहमद के हत्यारों तक जिगाना पिस्टल पहुंची। जिगाना पिस्टल का प्रयोग पंजाब में हुई गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी किया गया था। हालांकि अभी तक सुंदर भाटी की अतीक से क्या दुश्मनी थी? यह साफ नहीं हो पाया है।

सुंदर भाटी पर दर्ज हैं 62 आपराधिक मुकदमे
सुंदर भाटी पर 62 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसको हाल ही में गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय ने हरेंद्र प्रधान हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। उसके बाद से वह जेल में है। वर्तमान में सुंदर सोनभद्र की जिला जेल में बंद है। फिलहाल जिगाना पिस्टल का मौके से बरामद होना इस ओर इशारा कर रहा है कि यह पाकिस्तान के रास्ते पंजाब और फिर प्रयागराज आरोपितों तक पहुंचाई गई। सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि कुछ दिन पहले अतीक की हत्या के आरोपितों ने जेल में सुंदर से मुलाकात भी की थी।

यह भी पढ़ें : बरेली में दर्ज इस मुकदमे से हटाया जाएगा अशरफ का नाम, जानें क्या है नियम

जग्गू भगवानपुरिया का जिगाना पिस्टल सप्लाई करने में आया था
पंजाब के कुख्यात जग्गू भगवानपुरिया का नाम पूर्व में भी जिगाना पिस्टल की सप्लाई में प्रकाश में आ चुका है। जांच एजेंसी उसकी भी कुंडली खंगाल रही है कि आरोपित जग्गू के संपर्क में रहे थे या नहीं। हालांकि सुंदर भाटी गैंग का काम अतीक के गैंग का काम सेम है। यानी सुंदर भाटी गिरोह के सदस्यों का काम रंगदारी वसूलना, सुपारी लेकर हत्या करना, स्क्रैप के ठेके हथियाना, सरिया चोरी करवाना था। सुंदर भाटी गिरोह के गुर्गों पर आरोप है कि उन्होंने पूर्वांचल में कई हत्याएं की।

बुलंदशहर में लेता था ट्रांसपोर्ट के ठेके
सुंदर भाटी अपराध की दुनिया में आने से पहले वह बुलंदशहर में ट्रांसपोर्ट के ठेके लेता था। उसके बाद वह नेताओं के संपर्क में आया और पालिटिकल मर्डर करने लगा। हालांकि सुंदर भी राजनीति में आना चाहता था, लेकिन इसी बीच नरेश भाटी जिला पंचायत चेयरमैन बन गया। सुंदर व नरेश पहले साथी थे।

यह भी पढ़ें : अशरफ की हत्या के बाद सद्दाम पर कसेगा शिकंजा, इस गुर्गे की भी खुलेगी हिस्ट्रीशीट

बाद में सुंदर ने चेयरमैन नरेश भाटी की हत्या कर दी थी। उसके बाद सुंदर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह हत्या पर हत्या करता गया। किसी मामले में उसको सजा नहीं हुई। पहली बार उसे आजीवन कारावास की सजा हुई है।