31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अतीक की हत्या का राज किसके पास? पर्दे के पीछे हैं ये 4 नाम

Atiq Ahmed Murder : प्रयागराज में 15 अप्रैल को फिल्मी अंदाज में की गई अतीक की हत्या के पीछे की वजह अभी तक क्लियर नहीं हो पाई है। ऐसे में ये चार नाम हैं, जो इसकी वजह बता सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 17 Apr 2023, 2:51 PM IST

Atiq Ahmed Murder

Atiq Ahmed Murder : प्रयागराज में 15 अप्रैल को फिल्मी अंदाज में की गई अतीक की हत्या के पीछे की वजह अभी तक क्लियर नहीं हो पाई है। ऐसे में पुलिस इन चार लोगों को तलाश कर रही है। जो इसकी वजह बता सकते हैं। हालांकि पुलिस पूछताछ में शूटर लवलेश तिवारी ने यह जरूर बताया कि वह अतीक से बड़ा माफिया बनना चाहता था, इसलिए उसकी हत्या कर दी।

अब सवाल यह उठता है कि अगर अतीक से बड़ा माफिया ही बनना था तो हत्या के बाद सरेंडर क्यों किया, भाग भी तो सकते थे, सारा जीवन जेल में रहकर आरोपी माफिया कैसे बनेंगे? इसलिए पुलिस को यह कारण समझ नहीं आ रहा। फिलहाल पुलिस ने तीनों शूटरों को जेल भेज दिया है। अतीक ने 2009 में एक इंटरव्यू के दौरान कहा भी था 'हमारा एनकाउंटर होगा, या पुलिस मारी, या कोई अपनी बिरादरी का सिरफिरा। सड़क के किनारे पड़े मिलब।’

यह भी पढ़ें : अशरफ की हत्या के बाद सद्दाम पर कसेगा शिकंजा, इस गुर्गे की भी खुलेगी हिस्ट्रीशीट

इन चार लोगों की गिरफ्तारी पर खुलेंगे राज
यानी अतीक को पहले से पता था कि उसके साथ ऐसा ही कुछ होगा। इसके बाद अब अतीक के राइट हैंड कहे जाने वाले बमबाज गुड्डू मुस्लिम, अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, साबिर या फिर अरमान, ही अतीक की हत्या का राज खोल सकते हैं। यह चारों उमेशपाल हत्याकांड के बाद से ही फरार हैं। शाइस्ता परवीन पर 50 हजार रुपए का इनाम है। जबकि तीनों शूटरों पर पांच-पांच लाख का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस अभी तक इन्हें तलाश नहीं पाई है।

सारा नेटवर्क संभालता था गुड्डू मुस्लिम
अतीक-अशरफ की हत्या के बाद एसटीएफ ने एक बड़ा खुलासा किया है। इसके तहत अतीक ने एसटीएफ को बताया था कि गुड्डू ही उसका पूरा नेटवर्क संभालता है। STF के अनुसार, ISI से मंगवाए गए हथियार पंजाब के रास्ते लाने में गुड्डू मुस्लिम ही मैनेज करता था। गुड्डू मुस्लिम अपने पांच संदिग्धों के साथ झांसी में सतीश पांडेय उर्फ बबलू पांडेय के घर पांच दिन रुका था, जिसके बाद दोबारा भी झांसी जल्दी पहुंचा था।

यह भी पढ़ें : बरेली में दर्ज इस मुकदमे से हटाया जाएगा अशरफ का नाम, जानें क्या है नियम

अतीक के खिलाफ गुड्डू के पास हैं कई राज
अतीक को डर था कि कहीं गुड्डू मुस्लिम पकड़ा न जाए। अपने रिमांड में अतीक ने कई बार गुड्डू मुस्लिम का नाम लिया था, लेकिन उसे डर था कि कहीं पुलिस उसका एनकाउंटर ना कर दें। इसलिए उसका ठिकाना नहीं बताया। पूछताछ के दौरान ने अशरफ-अतीक, सिर्फ असद और गुलाम का बचाव कर रहे थे। ऐसे में गुड्डू मुस्लिम ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया था। गुड्डू, साबिर और अरमान को एनकाउंटर का डर सता रहा था।

गुड्डू मुस्लिम की पुलिस कर रही तलाश
हत्या के पहले भी अशरफ, गुड्डू मुस्लिम को लेकर कुछ बताने जा रहा था, लेकिन उससे पहले हत्या हो गई। ऐसा माना जा रहा है कि गुड्डू मुस्लिम के पास बड़े राज हैं। फिलहाल एसटीएफ को जबसे यह जानकारियां मिली हैं, तबसे गुड्डू मुस्लिम की तलाश तेज हो गई है। वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। इसके अलावा साबिर और अरमान के साथ शाइस्ता भी फरार चल रही है।

यह भी पढ़ें : चार धाम यात्रा की परखी जा रहीं तैयारियां, इस बार सत्यापन जरूरी, जानिए कब खुलेंगे मंदिरों के कपाट ?

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश