
Prayagraj Weather Update: मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे में प्रयागराज को एक बार फिर सबसे गर्म जिला घोषित किया। यहां का अधिकतम तापमान 45 दर्ज किया गया है जबकि आजमगढ़, बहराइच, बाराबंकी, फुरसतगंज, हमीरपुर, झांसी, कानपुर, सुल्तानपुर, बनारस का भी तापमान 40 या 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। आईएमडी के अनुसार आज उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर विस्तृत ट्रफ बना हुआ है। इसके साथ ही आज पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। जिसका असर भी मैदानी भागों पर पड़ेगा।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री और न्यूनतम 31.1 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। लेकिन दिन में काफी तेज लू वाला मौसम रहेगा। मौसम विभाग ने दिन में अल्ट्रावायलेट किरणों (UV) को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार यह काफी खराब रहेगा। धूप में अधिक देर रहने से डिहाइड्रेशन का खतरा हो सकता है। आज आसमान में आशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। बादल गरजने और चमकने की भी संभावना है। पॉकेट्स में पानी की बौछारें गिर सकती है लेकिन इसे केवल लोगों को लू से रहता ही मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज में पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5 से 10 मील प्रति घंटे के हिसाब से हवा चलने की संभावना है। रात में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5 से 10 मील प्रति घंटे की रफ्तार हवा चल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 28 जून रविवार से मौसम में परिवर्तन आने की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की भी संभावना है। इसके साथ ही 29 जून से बारिश का दौर शुरू होगा। 30 जून, 1 जुलाई, 2 जुलाई को झमाझम बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार प्रयागराज में 20 से 23 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है। जिसका असर 25 जून के बाद देखने को मिलेगा।