Weather Alerts: मौसम विभाग के अनुसार कर्क रेखा (Tropic of Cancer) बुंदेलखंड क्षेत्र के काफी करीब है। इसके कारण सूरज की किरणें सीधे धरती पर पड़ गई है। राजस्थान से आने वाली गर्म हवाएं भी सबसे पहले बुंदेलखंड क्षेत्र से टकराती हैं।
IMD alert: मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बुंदेलखंड क्षेत्र में कर्क रेखा (Tropic of Cancer ) बहुत करीब है, जिसके कारण सूरज की किरणें सीधे धरती पर पड़ रही हैं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार उत्तर भारत समुद्री क्षेत्र से काफी दूर है, जिस कारण इसका असर नहीं पड़ता है। यही कारण है कि गर्मियों में काफी गर्म और सर्दियों में काफी सर्दी पड़ती है। राजस्थान के रेगिस्तान से आने वाली गर्म और शुष्क हवाएं बुंदेलखंड और उसके आसपास के क्षेत्र से सबसे पहले टकराती हैं, जिसके कारण इसका सबसे ज्यादा बुंदेलखंड क्षेत्र में पड़ता है। नमी की कमी के कारण यहां की मिट्टी भी जल्द गर्म हो जाती है।
मौसम विभाग के अनुसार पहले 24 घंटे में प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां का तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सुल्तानपुर का 43.8 डिग्री, बनारस का 43.4 डिग्री, आगरा और एयर फोर्स स्टेशन कानपुर का 43.2 डिग्री दर्ज किया गया है। आज भी मौसम में कोई विशेष परिवर्तन आने की संभावना नहीं है। तापमान अपने चरम पर रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज में आज का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार 25 अप्रैल शनिवार के दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम के साथ से आने वाली हवाओं का सर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। दिन के साथ रात में भी लोगों को गर्मी का एहसास होगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार 26 अप्रैल का तापमान 27 से 44 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में हल्के बादल आ सकते हैं। 27 अप्रैल सोमवार का तापमान 28 से 45 डिग्री के बीच, मंगलवार 28 अप्रैल का तापमान 27 से 42 डिग्री के बीच, बुधवार 29 अप्रैल का तापमान 25 से 39 डिग्री के बीच, गुरुवार 30 अप्रैल का तापमान 24 से 37 डिग्री के बीच और शुक्रवार 1 मई का तापमान 24 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 28, 29, और 30 अप्रैल को मौसम में परिवर्तन आने की संभावना है। बारिश भी होगी।