प्रयागराज

Prayagraj: दिसंबर से शुरू होगा यमुना पर रामसेतु बनने का काम; जानें कितने करोड़ का आएगा खर्चा

Prayagraj News: यमुना पर रामसेतु का निर्माण दिसंबर से शुरू हो सकता है। जानें इसमें कितने करोड़ का खर्चा आएगा और इसको बनने में कितना समय लगेगा?
less than 1 minute read
prayagraj News
दिसंबर से शुरू होगा यमुना पर रामसेतु बनने का काम। फोटो सोर्स-AI

Prayagraj Ram Setu: प्रयागराज के लोगों के लिए खुशखबरी है। यमुना नदी पर रामसेतु को साकार रूप देने की कवायद प्रशासन ने तेज कर दी है। नगर निगम और सेतु निगम के अधिकारियों ने पुल निर्माण को लेकर संयुक्त सर्वे किया। जिसकी रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। शासन के पास रिपोर्ट भेजने 2 महीनों को अंदर इसका डिजाइन तैयार किया जाएगा। दिसंबर से पुल का निर्माण डिजाइन की मंजूरी मिलने के बाद शुरू होगा।

रामसेतु निर्माण में लगेगा 4 साल का समय

लगभग 5 मीटर राम सेतु की चौड़ाई होगी। पैदल आने और जाने की सुविधा इस रामसेतु से रहेगी। करीब 4 साल का समय रामसेतु को निर्माण करने में लगेगा। यमुना बैंक रोड से रामसेतु का निर्माण शुरू होगा। वहीं शिवालय पार्क से कुछ मीटर की दूरी पर ये समाप्त होगा।

400 करोड़ रुपये से ज्यादा की आएगी लागत

इस पुल के बनने के बाद लोग पैदल ही शिवालय पार्क पहुंच सकेंगे। 1200 मीटर पुल की लंबाई रहेगी। 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्चा पुल बनाने के लिए किया जाएगा। बता दें कि महाकुंभ से ही शिवालय पार्क आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। हजारों की संख्या में लोग हर दिन पार्क को देखने पहुंचते हैं।

रामसेतु निर्माण को लेकर महापौर गणेश केसरवानी ने बताया कि शिवालय पार्क, त्रिवेणी पुष्प सहित अन्य धार्मिक स्थल यमुना तट से कुछ कदम की दूरी पर हैं। पयर्टकों की राह इस इलाके में आसान करने के उद्देश्य से पुल के निर्माण कराने का विचार किया गया।

Updated on:
19 Jul 2025 06:12 pm
Published on:
19 Jul 2025 06:12 pm