26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Weather Update: 20 जुलाई को मानसून की बारिश इन जिलों में मचाएगी तांडव! जानें मौसम का ताजा अपडेट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. जानें 20 जुलाई को मौसम का हाल कैसा रहने वाला है?
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Harshul Mehra

•

Updated: 19 Jul 2025, 5:44 PM IST

Rain in UP

20 जुलाई वेदर अपडेट (फोटो सोर्स- Patrika)

UP Weather Update 20 July: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं बारिशताजा अपडेट मौसम विभाग ने जारी कर दिया है. जिसके मुताबिक कई जिलों भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

20 जुलाई उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट

मौसम विभाग के मुताबिक, 20 जुलाई को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, ज्योतिबा फुले नगर समेत आस-पास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

इन इलाकों में आंधी-तूफान की संभावना

वहीं संभल, बरेली, पीलीभीत,हरदोई, सीतापुर, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, मऊ, गाजपुर समेत अन्य आस-पास के इलाकों में आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

22 जुलाई उत्तर प्रदेश वेदर अपडेट

22 जुलाई को अलीगढ़, आगरा, जालौन, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज में वाराणसी समेत अन्य आस-पास के जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है.

बारिश की वजह से कई इलाकों में भरा पानी

तेज आंधी, भारी बारिश और व्यापक जलभराव के कारण कई इलाकों , विशेषकर दक्षिणी यूपी में जनजीवन प्रभावित हुआ है. राज्य की विभिन्न नदियों का जलस्तर भी बरसात की वजह से बढ़ गया है. केंद्रीय जल आयोग (Central Water Commission) की माने तो राप्ती, क्वानो, सरयू और शारदा जैसी नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही है.

बारिश के दौरान किन बातों का ध्यान रखें

मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश के दौरन या फिर खराब मौसम में यात्रा करने से बचें. बिजली गिरने के समय खुले में नहीं रहें. नालों, तालाबों और नदियों से दूरी बनाकर रखें. बच्चों और बुजुर्गों को बाहर जाने से रोकें, मौसम अपडेट पर निगाह रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करना नहीं भूलें.

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग