प्रयागराज

प्रयागराज में बेटे ने पिता की हत्या कर शव को किया दफन, कुत्तों ने मिट्टी हटाया तो हुआ खुलासा

Son murdered his father: प्रयागराज में बेटे ने अपने वृद्ध पिता की लाठी से पीट कर हत्या कर दी। घटना के समय मृतक सो रहा था। पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी ने घटना का खौफनाक खुलासा किया।

2 min read
फोटो सोर्स- पत्रिका
फोटो सोर्स- पत्रिका

son murdered his father: प्रयागराज में बेटे ने अपने पिता की लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी और शव को घर के पीछे स्थित खेत में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया। लेकिन कुत्तों ने बेटे का खेल बिगाड़ दिया जब उसने मिट्टी खोदकर अलग कर दी। मिट्टी अलग होते देखा मौके पर पहुंचे हत्यारोपी बेटे ने फिर मिट्टी डालने का प्रयास किया। लेकिन बदबू ने पड़ोसियों को शंका हुई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पुलिस को बुला लिया।‌ सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गड्ढा खोदकर शव को बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।‌ पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जांच कर रही है। मामला उतरांव थाना क्षेत्र का है।

कुत्तों ने हत्यारोपी का खेल बिगाड़ा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के उतरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सिठौली गांव निवासी 60 वर्षीय दयाराम यादव अपने बेटे विजय और अपनी पत्नी के साथ रहता था।‌ बीते सोमवार को विजय ने अपने पिता की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। यही नहीं उसने गड्ढा खोदकर शव को दफन कर दिया। बदबू आने पर मौके पर कुत्ते पहुंच गए और उन्होंने मिट्टी हटानी शुरू कर दी। कुत्तों को हटाने से विजय भयभीत हो गया।

विजय को गड्ढा भरते देख ग्रामीणों को हुई शंका

विजय गड्ढे को फिर से भरने लगा। इसी बीच स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पूछताछ की कि बदबू कैसे आ रही है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। ‌सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने विजय को अपनी हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की।

पुलिस की पूछताछ में विजय ने बताया

बातचीत के दौरान विजय ने बताया कि उनके पिता खाने में केवल नमक और रोटी देते थे। कई बार तो उसे भूख ही रहना पड़ता था। सारा खाना पिता खा लेते थे, जिससे आक्रोशित होकर उसने पिता की लाठी से पीट कर सोमवार को उस समय हत्या कर दी जब वह खाना खाकर सो रहे थे।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारी

उतरांव पुलिस ने आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूछताछ के दौरान जानकारी हुई कि विजय का बड़ा भाई संजय हत्या के मामले में जेल में बंद है। खुद विजय भी 3 साल पहले जेल जा चुका है। जबकि दूसरे नंबर का भाई अजय राजस्थान नौकरी करता है और वहीं पर परिवार के साथ रहता है। पुलिस अजय के इंतजार में है। जिसके आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
14 May 2026 09:01 pm