प्रयागराज

Prayagraj News: महाविद्यालयों में 25 से शुरू हो रहीं परीक्षाएं, इस बार ऐसे होगी छापेमारी, वीडियो भी रिकॉर्ड होगा

Prayagraj News : 25 अप्रैल से शुरू हो रही राज्य विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर कुलपति ने सचल दस्तों का गठन कर दिया है। साथ ही सीसीटीवी कंट्रोलरूम भी स्थापित कर दिया है। सचल दल की छापेमारी में वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2023, 11:50 AM IST
Prayagraj News
Rajasthan Patwari recruitment exam

Prayagraj News : राज्य विश्वविद्यालय वर्ष 2022 की वार्षिक परीक्षाओं में करीब नकल करते पकड़े गए 25 हजार छात्रों की संबंधित प्रश्न पत्र की परीक्षा निरस्त करने और 270 कॉलेजों पर डिबार और भारी भरकम जुर्माना लगाने के बाद चर्चाओं में आया था। अब एक बार फिर सामूहिक नकल कराने के बाद भी बच जाने वाले महाविद्यालयों पर नकेल कसने को प्रयागराज के प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय ने रणनीति बनाई है।

अब सचल दस्ते भी छापेमारी की मोबाइल से ही वीडियो रिकार्डिंग परीक्षा केंद्र में प्रवेश के साथ ही करेंगे। इससे सचल दस्ते के आते ही नकल सामग्री मैदान में फेंकने को भी सामूहिक नकल मानते हुए डिबार करने की कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो को बनाया जाएगा साक्ष्य
25 अप्रैल से शुरू हो रही राज्य विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर कुलपति ने सचल दस्तों का गठन कर दिया है। साथ ही सीसीटीवी कंट्रोलरूम भी स्थापित कर दिया है। कई बार परीक्षाओं के दौरान सचल दस्ते के पहुंचने से पहले ही नकल सामग्री फेंक दी जाती है। ऐसे में इस तरह की घटनाओं का वीडियो साक्ष्य भी बनाया जाएगा, ताकि कालेज किसी भी तरह से कार्रवाई से बच नहीं पाएं।

183 परीक्षा केंद्रों पर वार्षिक परीक्षाएं
कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षाएं 25 अप्रैल से शुरू होकर 16 जून तक 183 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा के लिए जो 25 नोडल केंद्र बनाए गए, उनको भी जवाबदेह बनाया जाएगा। सचल दस्ते परीक्षा केंद्र के बाहर लोगों की भीड़ दिखने पर उसकी वीडियो भी बनाएंगे, इसको भी साक्ष्य के रूप में प्रयोग में लाया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरों बंद मिलने या फिर रावि के कंट्रोल रूम नहीं जुड़े होने पर परीक्षा केंद्र को नकल में लिप्त मानते हुए दंडित किया जाएगा।

Updated on:
23 Apr 2023, 11:50 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर