30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर के शुक्ल तालाब परिसर में क्षतिग्रस्त मिली हनुमान जी की मूर्ति, आखिर किसने की शरारत?

Kanpur News : कानपुर जिले के अकबरपुर थानाक्षेत्र में हनुमान जी की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी गई। इसकी सूचना से लोगों में आक्रोश फैल गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिंक टीम बुलाकर जांच कराई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 23 Apr 2023, 8:49 AM IST

Kanpur News

Kanpur News : कानपुर जिले के देहात क्षेत्र के अकबरपुर थानाक्षेत्र में हनुमान जी की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी गई। इसकी सूचना से लोगों में आक्रोश फैल गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिंक टीम बुलाकर जांच कराई है। इसके बाद स्‍थानीय लोगों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मूर्ति को किसने क्षतिग्रस्त किया, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के अकबरपुर थानाक्षेत्र में स्थित शुक्ल तालाब परिसर में यह घटना हुई है। घटना से लोगों में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम जब कुछ स्‍थानीय लोग शुक्ल तालाब परिसर की ओर गए, तो वहां लगी हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त पाई गई। इसकी जानकारी फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

यह भी पढ़ें : अतीक ने गांधी परिवार के रिश्तेदार की जमीन पर किया था कब्जा, सोनिया को ये करना पड़ा

शुक्ल तालाब पर हनुमान की जी प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की जानकारी से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन मौके पर एएसपी कानपुर देहात राजेश पांडेय भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद स्‍थानीय लोगों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एएसपी राजेश पांडेय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : सब्जी विक्रेता को ईंट मारकर उतारा मौत के घाट, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप