प्रयागराज

UP Assembly Election 2022: जिन्हें प्रयागराज के नाम से चिढ़ है, वे प्रयागराज का विकास क्या करेंगे- प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रयागराज एयरपोर्ट ने तीन साल में 10 लाख से अधिक यात्रियों के आवागमन का रिकॉर्ड बनाया है। कनेक्टिविटी पर हमारी सरकार का पूरा जोर है। प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा प्रत्याशी व कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने प्रधानमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री ने मंत्री नन्दी से मुलाकात कर विजई भव: का आशीर्वाद दिया।
2 min read
• •
Updated: 24 Feb 2022, 10:24 PM IST
UP Assembly Election 2022: जिन्हें प्रयागराज के नाम से चिढ़ है, वे प्रयागराज का विकास क्या करेंगे- प्रधानमंत्री
UP Assembly Election 2022: जिन्हें प्रयागराज के नाम से चिढ़ है, वे प्रयागराज का विकास क्या करेंगे- प्रधानमंत्री

प्रयागराज: पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं सदी का यूपी आकांक्षी है। बड़े सपने लेकर आगे बढ़ रहा है। डबल इंजन की सरकार यूपी को विकसित बनाने में दिन-रात जुटी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन्हें प्रयागराज नाम से चिढ़ है, वे प्रयागराज का विकास क्या करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रयागराज एयरपोर्ट ने तीन साल में 10 लाख से अधिक यात्रियों के आवागमन का रिकॉर्ड बनाया है। कनेक्टिविटी पर हमारी सरकार का पूरा जोर है। प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा प्रत्याशी व कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने प्रधानमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री ने मंत्री नन्दी से मुलाकात कर विजई भव: का आशीर्वाद दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फाफामऊ विधानसभा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज 24 फरवरी का विशेष दिन है। आज के ही दिन पीएम किसान सम्मान निधि को 3 साल पूरे हुए हैं। 2019 में जो किसान सम्मान निधि की घोषणा हुई थी, तब कुछ लोग अफवाह फैला रहे थे की ये योजना चुनाव बाद बंद हो जाएगी। लेकिन आज इसी योजना के तीन साल पूरे हो गए हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं सदी का यूपी आकांक्षी है। बड़े सपने लेकर आगे बढ़ रहा है। डबल इंजन की सरकार यूपी को विकसित बनाने में दिन-रात जुटी है। 21वीं सदी के यूपी की आकांक्षाएं पूरी हों, इसमें नेतृत्व की बहुत बड़ी भूमिका है, इसलिए सवाल ये भी है कि नेतृत्व कैसा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रयागराज की प्रतिष्ठा यहां के बुद्धिजीवी लोगों, यहां की संस्कृति, साहित्य और कला प्रेम से भी है। आप सभी प्रबुद्ध लोग इस बात से तो परिचित हैं कि बदली विश्व व्यवस्था में भारत का मजबूत होना कितना जरूरी है। मजबूत भारत, सशक्त उत्तर प्रदेश के बिना संभव नहीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज जो घोर परिवारवादी आपके पास आकर वोट मांग रहे हैं, वो लोग सशक्त और आधुनिक उत्तर प्रदेश का निर्माण नहीं कर सकते। ये अफवाहवादी हैं, पलायनवादी हैं. ये घोर अंधविश्वासी हैं। कुर्सी ना चली जाए, इसके लिए ये लोग नोएडा और बिजनौर नहीं जाते। उन्होंने कहा कि बिजनौर और नोएडा से जो टैक्स आता है उसमें तो मलाई मारने को ये तैयार हैं, लेकिन वहां के लोगों को मिलकर जाना, उनके सुख दुख पूछने में अंधविश्वास आड़े आ जाए, क्या ऐसे लोग उत्तर प्रदेश का भला कर सकते हैं, आधुनिक उत्तर प्रदेश बना सकते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि योगी की सरकार में आपके सहयोग से संपन्न हुए कुंभ के दिव्य और भव्य आयोजन को दुनिया ने सराहा है। यूनेस्को ने हमारी इस कुंभ की परंपरा को विश्व विरासत का दर्जा दिया है. जिस तरह पहले की सरकारों ने यूपी के नौजवानों को धोखा दिया, वैसे ही प्रयागराज को भी विकास के लिए तरसा कर रखा। जिन्हें प्रयागराज नाम से ही चिढ़ हो, वो प्रयागराज का विकास करेंगे।

Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर