प्रयागराज

पैन को आधार से जल्दी करें लिंक, नहीं तो देना पड़ेगा 10 हजार का जुर्माना, ऐसे करें प्रोसेज

सरकार की योजनाओं का लाभ लेना है तो यह आप के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर आप ने अभी तक अपना पैन कार्ड आधार पर लिंक नहीं कराया है तो जल्दी लिंक करा लें। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आप को भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। अगर आपके पास भी पैन कार्ड है, तो यह खबर आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। क्योंकि देश में नए साल के आगमन के साथ ही कई चीजों में बदलाव हो गया है।
2 min read
• •
Updated: 7 Jan 2022, 9:37 PM IST
पैन को आधार से जल्दी करें लिंक, नहीं तो देना पड़ेगा 10 हजार का जुर्माना, ऐसे करें प्रोसेज
पैन को आधार से जल्दी करें लिंक, नहीं तो देना पड़ेगा 10 हजार का जुर्माना, ऐसे करें प्रोसेज

प्रयागराज: सरकार की योजनाओं का लाभ लेना है तो यह आप के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर आप ने अभी तक अपना पैन कार्ड आधार पर लिंक नहीं कराया है तो जल्दी लिंक करा लें। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आप को भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। अगर आपके पास भी पैन कार्ड है, तो यह खबर आपके लिए जानना बेहद जरूरी है, क्योंकि देश में नए साल के आगमन के साथ ही कई चीजों में बदलाव हो गया है। ऐसे में पैन कार्ड धारकों को 31 मार्च 2022 तक अपने स्थायी खाता संख्या (पैन) को आधार कार्ड नंबर से जोड़ने की सलाह दी जाती है। अगर आप इसी समय अनुसार नहीं करेंगे तो आपके पैन कार्ड को डीएक्टीवेट भी किया जा सकता है, साथ ही आपको पैन को आधार से जोड़ने के लिए 1,000 रुपये भी देने होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दे की इसके अलावा, यदि कोई व्यक्ति पैन कार्ड प्रस्तुत करता है, जो अब वैध नहीं है, तो आयकर अधिनियम 1961 की धारा 272N के तहत, निर्धारण अधिकारी निर्देश दे सकता है कि ऐसा व्यक्ति दंड के रूप में 10,000 रुपये की राशि का भुगतान करेगा। इसीलिए अभी तक अगर आप का पैन कार्ड आधार से लिंक नही हुआ है तो जल्दी करें और अपना पैन कार्ड को आधार से लिंक करा लें।

इस तरह करें लिंक

1- सबसे पहले आप इनकम टैक्स की ऑफिशल साइट पर जाए

2- उसके बाद आधार कार्ड का नंबर नाम सब कुछ फील करें

3- Aadhar Card में सिर्फ जन्म का साल दिया होने पर

4- स्क्वायर टिक करें

5- अब कैप्चा कोड फिल करें

6- अब Link Aadhaar बटन पर क्लिक करें

7-आपका पैन आधार से लिंक हो जाएगा।

इन बातों का रखे ध्यान

जिस नंबर से आपको पैन कार्ड रजिस्टर है, उस फोन की मैसेज इनबॉक्स में जाकर UIDPAN टाइप करे। इसके बाद 12 अंकों वाला आधार नंबर लिखें, फिर 10 अंकों वाला पैन नंबर लिखें, अब स्टेप 1 में बताया गया मैसेज 567678 या 56161 पर भेज दें। बस हो गया लिंक आप का आधार और पैन का।

Published on:
Also Read
View All
स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट

प्रयागराज: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किया हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल