प्रयागराज

बमबाजी को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम हॉस्टल में ताबड़तोड़ छापेमारी

पुलिस प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रयागराज में कई जगह बमबाजी की घटना में छात्रों का नाम सामने आया था। इसके बाद ही कुछ दिन पहले मुस्लिम हॉस्टल में ताबड़तोड़ बम बाजी से अफरा तफरी मच गई थी। बताया गया कि मुस्लिम हॉस्टल में रहने वाले कुछ छात्रों के ऊपर हमला करने की नियत से बाहर से बदमाश आए हुए थे उनकी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई थी।
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2022, 5:17 PM IST
बमबाजी को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम हॉस्टल में ताबड़तोड़ छापेमारी
बमबाजी को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम हॉस्टल में ताबड़तोड़ छापेमारी

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज जिले में आए दिन बमबाजी की घटना को लेकर मंगलवार को जिला पुलिस प्रशासन ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम छात्रावास में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। छापेमारी को देखते हुए छात्रों हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन ने हॉस्टल के मेन गेट से लेकर हॉस्टल में रह रहे छात्रों से पूछताछ की है। जानकारी मिली है कि हास्टल को पूरी तरह से खाली कराए जाने की योजना है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और पीएसी के जवान तैनात हैं।

कुछ दिन पहले हुई थी बमबाजी

पुलिस प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रयागराज में कई जगह बमबाजी की घटना में छात्रों का नाम सामने आया था। इसके बाद ही कुछ दिन पहले मुस्लिम हॉस्टल में ताबड़तोड़ बम बाजी से अफरा तफरी मच गई थी। बताया गया कि मुस्लिम हॉस्टल में रहने वाले कुछ छात्रों के ऊपर हमला करने की नियत से बाहर से बदमाश आए हुए थे उनकी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई थी।

आरोपियों के तलाश में जुटी है पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बमबाजी की घटना को लेकर आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। यह आशंका जाहिर की जा रही है कि हॉस्टल के आपराधिक गतिविधियों में संचालित की जा रही हैं। जिसकी वजह से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कई चिन्हित छात्रावास में छापेमारी की जाएगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन आया सामने

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम छात्रावास में चल रहे पुलिस की रेड को विश्वविद्यालय प्रशासन ने मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल में जारी रेड को रुकवाया। रेड के दौरान कुछ ऐसे छात्र मिले जो विश्वविद्यालय के नियमित छात्र हैं, लेकिन उन्होंने हॉस्टल का शुल्क जमा नहीं किया था। इन छात्रों को 3 दिन का समय दिया गया है और जिन छात्रों का हॉस्टल में कार्यकाल पूरा हो चुका है, उन्हें हॉस्टल छोड़कर जाने के लिए कहा गया है।

Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर