प्रयागराज: इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीजी के 62 पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। 10 हजार सीटों पर प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट विभाग को भेज दी गई है। इसके साथ ही परासनतक पाठ्यक्रमों की पेपरलेस व्यवस्था के बारे में आज विभागाध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रवेश प्रक्रिया का आगाज हो जाएगा। विभाग आरक्षण के नियमों के तहत कट आफ जारी करेंगे और प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में परास्नातक में एडमिशन लेने वाले छात्र दस्तावेज तैयार करके काउंसिल के लिए पहुंचे।