प्रयागराज

तिरुपति मंदिर विवाद को लेकर राजा भैया ने की ये बड़ी मांग, क्या पूरी कर पाएगी सरकार?

Raja Bhaiya on Tirupati Prasadam: तिरुपति बालाजी मंदिर विवाद को लेकर अब राजा भैया का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने सरकार के सामने मंदिरों को लेकर बड़ी मांग रखी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Sep 2024, 3:02 PM IST
Raja Bhaiya on Tirupati Prasadam

Raja Bhaiya on Tirupati Prasadam:आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावट का विवाद कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। प्रसाद में जानवर की चर्बी और फिश ऑयल की पुष्टि होने के बाद यह मामला और गंभीर होता जा रहा है। वहीं, प्रसाद में मिलावट के मामले में अब जनसत्ता दल के अध्यक्ष और कुंडा विधायक राजा भैया की प्रतिक्रिया सामने आई है।

राजा भैया ने की बड़ी मांग

राजा भैया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, “तिरूपति बालाजी के प्रसाद में बीफ चर्बी और मछली का तेल मिलाया जाना असंख्य हिन्दू श्रद्धालुओं की आस्था के साथ जघन्य अपराध है जो जानबूझकर किया गया है। इसका एक ही स्थाई निदान है, हिन्दू मन्दिरों की शुचिता बनाये रखने के लिये उन्हें अविलंब सरकारी नियंत्रण से मुक्त किया जाना चाहिये।”

1993 में पहली बार विधायक बने राजा भैया

राजा भैया, जिनका पूरा नाम कुंवर रघुराज प्रताप सिंह है, उत्तर प्रदेश की राजनीति के एक प्रभावशाली और चर्चित नेता हैं। वे 1993 में पहली बार निर्दलीय विधायक के रूप में कुंडा विधानसभा क्षेत्र से चुने गए और लगातार चुनाव जीतते रहे हैं। राजा भैया ने उत्तर प्रदेश सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों, जैसे कानून एवं कारागार मंत्री, पर कार्य किया है।

2018 में बनाई अपनी पार्टी

2018 में उन्होंने अपनी खुद की पार्टी, जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक), का गठन किया। हालांकि उनका राजनीतिक करियर विवादों से घिरा रहा है, उन पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हुए, जिनमें हत्या और अपहरण के आरोप भी शामिल थे।

Updated on:
22 Sep 2024, 3:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर