प्रयागराज

15 मार्च से शुरू होगी यूपी राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं, 130 परीक्षा केंद्रों पर 60000 शिक्षार्थी देंगे परीक्षा

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज की दिसंबर 2021 की परीक्षाएं 15 मार्च से प्रारंभ हो रही हैं। इसकी जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने बताया कि परीक्षाएं 25 अप्रैल को समाप्त होंगी। पूरी परीक्षाएं 30 दिन में संचालित की जाएंगी। प्रोफेसर सीमा सिंह ने बताया कि प्रदेश में लगभग 130 परीक्षा केंद्रों पर 60000 शिक्षार्थी परीक्षा देंगे। जेल बंदी परीक्षार्थी प्रदेश की विभिन्न जेलों में बनाए जा रहे परीक्षा केंद्रों में ही परीक्षा देंगे।
2 min read
• •
Updated: 2 Mar 2022, 5:51 PM IST
15 मार्च से शुरू होगी यूपी राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं, 130 परीक्षा केंद्रों पर 60000 शिक्षार्थी देंगे परीक्षा
15 मार्च से शुरू होगी यूपी राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं, 130 परीक्षा केंद्रों पर 60000 शिक्षार्थी देंगे परीक्षा

प्रयागराज: शुरू होने वाले परीक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने बताया कि प्रदेश में लगभग 130 परीक्षा केंद्रों पर 60000 शिक्षार्थी परीक्षा देंगे। जेल बंदी परीक्षार्थी प्रदेश की विभिन्न जेलों में बनाए जा रहे परीक्षा केंद्रों में ही परीक्षा देंगे। कुलपति प्रोफेसर सिंह ने बताया कि 15 मार्च से 23 मार्च तक तीन पालियों में सुबह 7:00 से 10:00 बजे तक प्रथम पाली, दोपहर 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक द्वितीय पाली और 3:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक तृतीय पाली में प्रमाण पत्र डिप्लोमा व स्नातकोत्तर डिप्लोमा आदि कार्यक्रमों की परीक्षा का आयोजन किया गया है।

इसके अलावा 24 मार्च से 25 अप्रैल तक स्नातक एवं परास्नातक कार्यक्रमों की परीक्षा दो पालियों में प्रथम पाली सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली में दोपहर 1:00 से 4:00 तक आयोजित की जाएगी। प्रोफेसर सिंह ने बताया कि इस बार परीक्षा सामान्य प्रश्न पत्रों की तरह निबंधात्मक शैली में आयोजित होगी जिसकी समयावधि 3 घंटा की रहेगी। समय सारणी में जिन प्रश्न पत्रों के सम्मुख ओएमआर आधारित अंकित है उन प्रश्न पत्रों की परीक्षा वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय होगी ओएमआर आधारित प्रश्न पत्र की समयावधि 2 घंटा रहेगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा से संबंधित विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपडेट कर दिया गया है। कुलपति प्रोफेसर सिंह ने बताया कि ऐसे शिक्षार्थी जो सत्र जून 2021 में कोविड-19 संक्रमण के कारण परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सके, वे भी अपने कोविड-19 के संक्रमण प्रमाण पत्र के साथ बिना बैक शुल्क दिए परीक्षा सत्र दिसंबर 2021 में प्रतिभाग कर सकते हैं।

कुलपति प्रोफेसर सिंह ने ऐसे शिक्षार्थियों को भी राहत दी है जो परीक्षा सत्र जून 2021 में प्रतिभाग किए हैं और अपने घोषित परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं। ऐसे शिक्षार्थी आगामी परीक्षा में बैक परीक्षार्थी के रूप में निर्धारित शुल्क का भुगतान कर विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित नियमानुसार अपने अंको में सुधार करने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे सभी परीक्षार्थी जो इन दोनों व्यवस्थाओं के अंतर्गत आते हैं वह वेबसाइट पर उपलब्ध प्रोफार्मा पर समस्त सूचनाएं पूरित करते हुए परीक्षा विभाग में 7 मार्च 2022 तक अवश्य जमा कर दें। इसके पश्चात परीक्षा में शामिल होने वाले सभी शिक्षार्थियों के प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए जाएंगे।

Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर