मां के पूजन की तैयारी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। नवरात्रि के एक दिन पहले से लोग खरीदारी करते रहे। फल और मेवे का दाम काफी बढ़ गया है, लेकिन जयकारे लग रहे हैं। जनपद में करीब 900 पांडाल भी लगाए गए हैं। यहां पर दुर्गा प्रतिमाओं का लाया गया है। प्रयागराज में प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही माताओं का भीड़ पहुंचने लगा है। इसके अलावा अन्य देवी मंदिरों में भी श्रद्धालु सुबह से जुटे, देवी मंदिरों में खासतौर पर महिलाओं का तांता लगा है।
प्रयागराज: शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां आदि शक्ति देवी मां का पूजन करने के लिए भक्तों का सुबह से ही मंदिरों में भीड़ लगी है। एक के बाद एक दर्शन करने के बाद भक्त पूरे भक्तिमय होते हुए घर पहुंचे। इसके बाद श्रद्धालुओं नर घरों में कलश स्थापना करके पूजा किया। प्रयागराज की सबसे प्राचीन प्रमुख मंदिर शिद्धपीठ अलोप शंकरी देवी मंदिर, ललिता देवी मंदिर और माता कल्याणी देवी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की सुबह से ही भीड़ लगी है।
माता के दर्शन के लिए माताओं के उमड़ा सैलाब
प्रयागराज में प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही माताओं का भीड़ पहुंचने लगा है। इसके अलावा अन्य देवी मंदिरों में भी श्रद्धालु सुबह से जुटे, देवी मंदिरों में खासतौर पर महिलाओं का तांता लगा है।
बेल्हा देवी धाम में भक्तों का जुटान
प्रयागराज से सटे जनपद प्रतापगढ़ नगर के मुख्य देवी मंदिर बेल्हा देवी धाम में मुख्य रूप से बड़ा मेला लगा। नवरात्रि के पहले दिन से मेले का आयोजन होता है। उसी में नवरात्र का शुभारंभ सोने पर सुहागा जैसा भक्तों को मिला है। इस मंदिर में सुबह से ही भक्तों का आगमन हो जाता है। सभी भक्त मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं और फिर मेले में खरीदारी करते हैं। मंदिर के चारों तरफ भारी संख्या में सुरक्षा के दृष्टि को लेकर जवानों की तैनाती कर दी गई है।
भक्तों का उमड़ा जनसैलाब
लगातार महंगाई के बावजूद लोगों ने मां के पूजन की तैयारी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। नवरात्रि के एक दिन पहले से लोग खरीदारी करते रहे। फल और मेवे का दाम काफी बढ़ गया है, लेकिन जयकारे लग रहे हैं। जनपद में करीब 900 पांडाल भी लगाए गए हैं। यहां पर दुर्गा प्रतिमाओं का लाया गया है।