प्रयागराज

प्रतापगढ़ पहुंचे शिवपाल यादव, अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- 2024 में देंगे जवाब

शिवपाल यादव बुधवार को प्रतापगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने मुझे स्वतन्त्र कर दिया है। अब इसका जवाब प्रगतिशील पार्टी निश्चित रूप से 2024 में जवाब देगी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Aug 2022, 5:36 PM IST
प्रतापगढ़ पहुंचे शिवपाल यादव, अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- 2024 में देंगे जवाब
प्रतापगढ़ पहुंचे शिवपाल यादव, अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- 2024 में देंगे जवाब

प्रयागराज: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव बुधवार को प्रतापगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने मुझे स्वतन्त्र कर दिया है। अब इसका जवाब प्रगतिशील पार्टी निश्चित रूप से 2024 में जवाब देगी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

तेरहवीं में शामिल होने पहुंचे थे शिवपाल

प्रतापगढ़ में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव जेठवारा के रहने वाले व प्रसपा के प्रदेश सचिव विनोद पांडेय के पिता की तेहरवीं कार्यक्रम में शामिल हुए। करीब घंटे भर वहां रहने के बाद वे लखनऊ के लिए रवाना हो गए। तेरहवीं कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव, केशव प्रसाद यादव, राम सुंदर शास्त्री, राम बहादुर यादव, अरुण कुमार पांडेय आदि भी पहुंचे और संवेदना जताई।

किसानों को सुविधाएं दी जा रही हैं

उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त कृषि विपणन विभाग एवं उद्यान विभाग के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह कौशांबी तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। आलापुर स्थित पेट्रोल पंप पर कुंवर मनीष सिंह ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर राज्‍यमंत्री ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कृषि विभाग से अनेक प्रकार की किसानों को सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। किसानों को अच्छी खेती के लिए अनेक प्रकार के बीज व खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि प्रदेश का किसान खुशहाल हो।

Published on:
Also Read
View All
शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट