28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्यमंत्री दिनेश सिंह ने कहा- नीतीश और तेजस्वी के भरोसे नहीं है भाजपा, पिक्चर अभी बाकी है

राज्‍यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा नीतिश कुमार और तेजस्वी यादव के भरोसे नहीं है। वह अवसरवादी हैं, जब जरूरत पड़ती है तो मदद ले लेते हैं। हमारी पार्टी वहां खुद स्वतंत्र सरकार बनाएगी। भाजपा सरकार के राज्‍यमंत्री दिनेश सिंह कौशाम्बी में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 11 Aug 2022, 12:07 AM IST

राज्यमंत्री दिनेश सिंह ने कहा- नीतीश और तेजस्वी के भरोसे नहीं है भाजपा, पिक्चर अभी बाकी है

राज्यमंत्री दिनेश सिंह ने कहा- नीतीश और तेजस्वी के भरोसे नहीं है भाजपा, पिक्चर अभी बाकी है

प्रयागराज: राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह एक दिवसीय दौरे पर कौशाम्बी पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादियों की पार्टी है और अपनी बदौलत है। बिहार में गठबंधन टूटा है लेकिन यह क्यों टूटा, यह तोड़ने वालों से पूछना चाहिए। नीतीश और तेजस्वी यादव के भरोसे भाजपा पार्टी नहीं है। बिहार में फिर से नई सरकार बनी है लेकिन पिक्चर अभी बाकी है।

राज्‍यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा नीतिश कुमार और तेजस्वी यादव के भरोसे नहीं है। वह अवसरवादी हैं, जब जरूरत पड़ती है तो मदद ले लेते हैं। हमारी पार्टी वहां खुद स्वतंत्र सरकार बनाएगी। भाजपा सरकार के राज्‍यमंत्री दिनेश सिंह कौशाम्बी में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए थे। तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि राष्ट्रप्रेम में जयहिंद का नारा बिना हेलमेट के बाइक पर लगाया जा सकता है। इसके लिए कोई नियम नहीं है।

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के गिरफ्तारी पर बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, कहा- किसी भी मामले में दोषी नहीं बख्शे जाएंगे

इसके पहले राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह कौशांबी के ओसा स्थित कांशीराम गेस्ट हाउस पहुंचे। उसके बाद भाजपा कार्यालय में तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्‍होंने रैली के साथ भ्रमण करने के बाद कांशीराम गेस्ट हाउस में उद्यान व मंडी समिति के अधिकारियों के साथ बैठक की। उसके बाद मंडी समिति का निरीक्षण करेंगे।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ से पहले पांच सितारा होटल की तरह श्रद्धालुओं को प्रयागराज जंक्शन में मिलेगी सुविधा, पुनर्विकास में खर्च होने 859 करोड़

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग