प्रयागराज

छह साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद गला रेत कर हत्या , आरोपी को भीड़ ने दी सजा

गाँव में आक्रोश फ़ोर्स तैनात
2 min read
• •
Updated: 10 Jan 2020, 1:07 AM IST
Six-year-old innocent girl was strangled to death after rape
छह साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद गला रेत कर हत्या , आरोपी को भीड़ ने दी सजा

प्रयागराज। जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की दोपहर घर से बाहर खेल रही 6 साल की मासूम बच्ची को बहला.फुसलाकर खेत में ले जाने के बाद गला रेतकर हत्या कर दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया था।बच्ची के शव के मिलने के बाद गांव वालों ने आरोपित को भी दबोचा और जमका उसकी धुनाई की। जबकि दूसरा युवक मौके से फरार होने में सफल रहा 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका और हत्या की खबर पर एसएसपी भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटे रहे।

जानकारी के अनुसार अनुसूचित जाति के परिवार की बच्ची दोपहर अपने पड़ोस की लड़की के साथ घर के बाहर खेल रही थी। वह देर तक घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने दूसरी लड़की से बात की तो उसने बताया कि बच्चू लाल नाम के एक आदमी ने उसको मटर खिलाने के बहाने खेत की तरफ ले गया है। परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की तो आलू के खेत में बच्ची का शव मिला। उसकी गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई थी।

आक्रोशित गांव के लोगों ने बच्चू लाल के घर पहुंचकर उसको जमकर पीटा। जानकारी के अनुसार उसके पैर की हड्डी टूट गई है। खबर मिलने पर मौके पर मौत पुलिस भी पहुंची । बच्चू लाल को फूलपुर सीएचसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। सीओ फूलपुर नवीन कुमार नायक द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बच्चू लाल ने घटना में मोनू के भी शामिल होने का बयान दिया है ।उसकी तलाश की जा रही है। सीओ ने बताया कि दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है मौके के हालात भी यही बता रहे हैं।एसपी गंगा पार के साथ जिले के कप्तान सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज भी पहुंचे।बच्चे की हत्या और दुष्कर्म की आशंका पर पूरे गांव में आक्रोश है। गांव में फोर्स तैनात की गई है एसएसपी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि होगी जब की बच्ची की हत्या गला रेतकर की गई है।

Updated on:
10 Jan 2020, 1:07 AM IST
Published on:
Also Read
View All
UP Youth Congress: दिल्ली की रैली में गैरहाजिरी का हिसाब! यूपी युवा कांग्रेस में बड़ा एक्शन,पांच नेता भी नपे

‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा