वही दूसरा आरोपी अमित यादव छिवकी रेलवे स्टेशन पर टेक्निशियन है। सरकारी नौकरी के बाद भी अमीर बनने की चाह में वह इस गैंग से जुड़ गया अमित पर जिम्मेदारी थी कि वह टीईटी अभ्यर्थियों को लाएगा ।जो पास होने के लिए मोटी रकम देते हैं ।तीसरा आरोपी अश्विनी श्रीवास्तव की बाइक की सबडीलरशिप है। इस गैंग का सरगना संजय बहुत ही शातिर है जिसे लोग गुरु कह कर बुलाते हैं। बताया जा रहा है कि उसने सात गाड़ियां रखी है। पुलिस को चकमा देने के लिए वह अपनी लोकेशन हमेशा बदलता रहता था। लेकिन एसटीएफ को चकमा नहीं दे पाया। वहीं इस बात की भी चर्चा है कि भाजपा नेता की गिरफ्तारी के बाद से छुड़ाने के लिए कई तरह की कोशिश भी की गई। लेकिन एसटीएफ ने किसी की नहीं सुनी।