
Monsoon 2026 Update : मौसम विभाग में मानसून 2026 को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है जिसके अनुसार इस बार औसत से कम बारिश हो सकती है। प्रदेश में 24 से 30 जून के बीच मानसून की बारिश का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग में पश्चिमी यूपी और मध्य यूपी के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए येलो अलर्ट है। प्रयागराज में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम के समय प्री मानसून की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। लोगों को सावधान किया गया है।
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि सभी मौसम एजेंसियों ने मानसून के बारिश में कमी होना बताया है। अनुमान के मुताबिक 10 प्रतिशत बारिश कम हो सकती है। इस संबंध में आने वाले समय में और भी स्पष्ट पूर्वानमान जारी होगा। उत्तर प्रदेश में भी बारिश सामान्य से कम होगी। इस समय कई मौसमी सिस्टम बन रहे हैं, जिसके कारण दिन में तेज धूप निकलेगी। जिससे लो प्रेशर एरिया बनता है, शाम के समय आसमान में बदल आने के साथ आकाशीय बिजली चमकने, आंधी तूफान की संभावना बनी रहती है
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मौसम विभाग और डिजास्टर मैनेजमेंट सहित अन्य विभागों का संयुक्त उपक्रम बना है जिसके माध्यम से मोबाइल पर मैसेज भेजा जाता है। इसको लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है। यह केवल लोगों को सावधान करने के लिए दिया जाता है। क्योंकि प्री मानसून की गतिविधियां खतरनाक होती है। कभी-कभी 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने लगती है। आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस बीच धूप भी निकाल सकती है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे।
पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। प्री मानसून की गतिविधियों का असर शाम को दिखाई पड़ सकता है। जब अचानक मौसम में परिवर्तन के साथ तेज हवा, आकाशीय बिजली गिरने और बादल गरजने की पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 6 जून का तापमान 29 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दिन में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। रात में आसमान साफ रहने की संभावना है। दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार 24 से 25 जून के बीच मानसून के बलिया, गोरखपुर, बनारस, मऊ, गाजीपुर, देवरिया सहित पूर्वी यूपी के जिलों में पहुंचने की संभावना है जबकि मध्य यूपी के जिले कानपुर, प्रयागराज, अयोध्या, रायबरेली, बाराबंकी, लखनऊ में 29-30 जून को दस्तक दे सकता है। पश्चिमी यूपी के जिले सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ सहित अन्य जिलों में चार-पांच जुलाई को पहुंचने का अनुमान है।
मौसम विभाग में पश्चिमी यूपी और मध्य यूपी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी और मध्य यूपी में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। आंधी भी चल सकती है। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में गलज चमक के साथ हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है।