प्रयागराज

प्रयागराज में ईवीएम की रखवाली करने के लिए समाजवादी नेताओं का आधीरात को लगा स्ट्रांग रूम के बाहर पैहरा, चलाया चेकिंग अभियान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का मतगणना के एक दिन पहले आधीरात को समाजवादी नेताओं ने स्ट्रांग रूम के बाहर भारी संख्या में पैहरा लगा दिया है। एक तरफ जहां मतदान के बाद मतगणना की तैयारी प्रशासन की तरफ से जोर शोर से चल रही है। वहीं प्रयागराज मुंडेरा मंडी स्ट्रांग रूम के बाहर ईवीएम की रखबारी के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकताओं ने मतगणना स्थल के बाहर इकठ्ठा हो गए है। मतगणना स्थल से बाहर और अंदर जाने वाली सभी गाड़ियों को कार्यकर्ता द्वारा चेक किया जा रहा है।

2 min read
प्रयागराज में ईवीएम की रखवाली करने के लिए समाजवादी नेताओं का आधीरात को लगा स्ट्रांग रूम के बाहर पैहरा, चलाया चेकिंग अभियान
प्रयागराज में ईवीएम की रखवाली करने के लिए समाजवादी नेताओं का आधीरात को लगा स्ट्रांग रूम के बाहर पैहरा, चलाया चेकिंग अभियान

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का मतगणना के एक दिन पहले आधीरात को समाजवादी नेताओं ने स्ट्रांग रूम के बाहर भारी संख्या में पैहरा लगा दिया है। एक तरफ जहां मतदान के बाद मतगणना की तैयारी प्रशासन की तरफ से जोर शोर से चल रही है। तो वहीं प्रयागराज मुंडेरा मंडी स्ट्रांग रूम के बाहर ईवीएम की रखबारी के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकताओं ने मतगणना स्थल के बाहर इकठ्ठा हो गए है। मतगणना स्थल से बाहर और अंदर जाने वाली सभी गाड़ियों को कार्यकर्ता द्वारा चेक किया जा रहा है।

भारी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद

प्रयागराज में हुए 12 विधानसभा की मतदान पेटी मुंडेरा स्ट्रांग रूम रखी गई। कई जिलों में ईवीएम मशीनों को लेकर धांधली को लेकर प्रयागराज में समाजवादी कार्यकताओं ने एक दिन पहले रात से ही डेरा जमा लिया है। समाजवादी पार्टी युवा नेता नितिन यादव ने अपने साथियों के साथ स्ट्रांग रूम में जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग करने में जुटे हैं। इसके साथ ही समाजवादी कार्यकर्ता हर पल को कैमरे में कैद करने में जुटे हैं।

फर्जीवाड़ा करने में जुटी है बीजेपी

समाजवादी पार्टी और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता आदिल हमजा ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने जुटी है यह बेहद शर्मनाक है। मुंडेरा मंडी के गेट पर सभी समाजवादी नेता भाजपा की धांधली बाजी को रोकने के लिए जुटें है। आज हम सभी संविधान को बचाने के लिए और जनता के मताधिकार को बचाने के लिए डटे हुए हैं। स्ट्रांग रूम के बाहर हजारों की संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता ईवीएम सुरक्षा के लिए डटे हैं।

Published on:
09 Mar 2022 11:32 pm
Also Read
View All
प्रयागराज में 4 लोगों की हत्या: चाय की दुकान पर प्लानिंग, डिटर्जेंट, हार्पिक-गर्म पानी से साफ किया खून, जानिए वारदात की इनसाइड स्टोरी

इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेहद सख्त टिप्पणी: ‘कमजोर फॉरेंसिक जांच के कारण मजबूरी में देनी पड़ रही है आरोपियों को जमानत’

सड़क हादसे में सपा नेता रत्नेश यादव की मौत, भाई बोला- ‘एक्सीडेंट नहीं सिर पर वार कर की गई है हत्या’

करोड़पति परिवार में हुई 4 हत्याओं के केस में बड़ा खुलासा! डेढ़ करोड़ रुपए के गहनों के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद, प्रयागराज का मामला

प्रयागराज में व्यापारी परिवार के हत्या का मामला: मरने वालों की संख्या हुई चार, बेटे का शव ग्राउंड फ्लोर में मिला