
Monsoon 2026: मौसम विभाग के अनुसार एक साथ कई मौसम प्रणालियां (weather systems) सक्रिय हैं। जिसमें मानसूनी ट्रफ, चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic circulation) शामिल है। जिससे हफ्ते भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे के अनुसार मौसम का मिजाज मौसम दर मौसम बदलता रहता है। जिसे समझना बेहद चुनौती पूर्ण है। अल नीनो के कारण मानसून में उलट-फेर हो रहा है। लेकिन अब दक्षिण पश्चिम मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इस हफ्ते जमकर बारिश होगी।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज सुबह से ही जोरदार बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट आएगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर भी करीब तीन प्रतिशत रह गया है। इस हफ्ते अच्छी बारिश होने की संभावना है। गुरुवार 23 जुलाई को भी झमाझम बारिश होगी। इस हफ्ते न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री रहने का अनुमान है।
प्रयागराज में आज का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। तेज बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी बादलों की गड़गड़ाहट के साथ जमकर बारिश होगी।
बुधवार का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में बादल गरजने के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी छिटपुट गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार 23 जुलाई का तापमान 26.5 डिग्री से 31.7 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दिन में जोरदार बारिश होने की संभावना है। दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दिन में 80 प्रतिशत और रात में 70 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार 24 जुलाई शुक्रवार का तापमान 27.2 डिग्री से 32.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 60 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। शनिवार 25 जुलाई का तापमान 27.2 डिग्री से 32.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 60 प्रतिशत बारिश हो सकती है। रविवार 26 जुलाई का तापमान 27.8 डिग्री से 33.3 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 64 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। सोमवार 27 जुलाई का तापमान 27.2 डिग्री से 32.8 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 72 प्रतिशत बारिश होने की संभावना बताई गई है।