प्रयागराज

अमित शाह व सीएम योगी के दौरे का सपा करेगी विरोध, बनायी खास रणनीति

पैरामिलिट्रीके हवाले रहेगी नेताओं की सुरक्षा, प्रयागराज में फिर हो सकता है हंगामा
2 min read
Amit Shah and CM Yogi Adityanath
Amit Shah and CM Yogi Adityanath

प्रयागराज. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ कुछ देर में प्रयागराज पहुंच जायेंगे। सपा ने इन नेताओं का विरोध करने का ऐलान किया है जिसके चलते संगम नगरी में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। दोनों नेताओं की सुरक्षा को पैरामिलिट्री को सौंप दी गयी है। सपा नेताओं ने पुलिस की तैयारी को देखते हुए विरोध की खास रणनीति बनायी है।
यह भी पढ़े:-त्रयंबकेश्वर के बाद कुंभ में अमित शाह करेंगे यह खास पूजन, यमुना तट पर होगा आयोजन

प्रयागराज में सपा के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए हंगामे की स्थिति बन सकती है। पुलिस प्रशासन इस समय दोहरी चुनौती का सामना कर रहा है। एक तरफ संगम में डुबकी लगाने आये श्रद्धालुओं की सुरक्षा का जिम्मा संभालना है तो दूसरी तरफ बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के आगमन पर सपा के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को रोकना है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जिस तरह से पथराव के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया था उससे सपा कार्यकर्ता गुस्से में है इसके चलते विरोध करने में वह सारी ताकत लगा देंगे।
यह भी पढ़े:-कुंभ की टेंट सिटी में गहरी नीद में सोये थे राज्यपाल , टेंट में आग लगने से मचा हड़कंप

अखाड़ों में सपा कार्यकर्ता कर सकते हैं अमित शाह व सीएम योगी का विरोध
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ का अखाड़ों में जाने का कार्यक्रम में है। सपा कार्यकर्ताओं ने यहां पर ही विरोध करने की तैयारी की है। पुलिस प्रशासन भी इस को जानता है इसलिए अखाड़ों में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सीएम के आने से पहले ही खास लोगों को प्रवेश दिया जायेगा। सपा ने किसी भी हाल में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है और पुलिस प्रशासन ने ऐसी सुरक्षा व्यवस्था का दावा किया है जिससे कोई विरोध नहीं कर पायेगा। कुछ ही घंटों में स्थिति साफ हो जायेगी कि सपा का विरोध सफल होता है या नहीं।
यह भी पढ़े:-इलाहाबाद विश्वविद्यालय बवाल:सपा सांसद धर्मेन्द्र का बड़ा बयान, कहा मुलायम को रोका तो सीएम बन कर आये थे, अब अखिलेश यह पद लेकर आयेंगे

Published on:
13 Feb 2019 11:26 am
Also Read
View All
उमर-अली के जेल से बाहर आते ही भुगतोगी अंजाम, धमकी के बाद बोलीं जया पाल- पति की तरह मेरी भी हत्या हो जाएगी

कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे के बाद राम वनगमन पथ में आई दरार, प्रयागराज में सड़क धसी, क्या कहते हैं उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव बेरोजगार, 2047 तक कोई उम्मीद नहीं, राम वन गमन पथ पर भी बोले

इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख, आदेशों की अवहेलना पर जौनपुर SSP और ADG वाराणसी जोन तलब

Kaushambi Blast News: यूपी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में बड़ा एक्शन, इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड