प्रयागराज

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को पुलिस ने क्या कहा था? असली वीडियो वायरल: रामभद्राचार्य बोले- उन्होंने ही अन्याय किया

Swami Avimukteshwaranand Controversy Update: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को पुलिस ने क्या कहा था? इसका असली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देखें।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Jan 2026, 3:20 PM IST
swami avimukteshwaranand controversy update original video is going viral prayagraj news
Viral Video: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को पुलिस ने क्या कहा था? फोटो सोर्स- Video Grab

Swami Avimukteshwaranand Controversy Update: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मेला प्रशासन विवाद को लेकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का कहना है कि अन्याय उनके (स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद) साथ नहीं हुआ है, बल्कि उन्होंने ही अन्याय किया है।

Swami Avimukteshwaranand News: जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने क्या कहा?

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा, ''अविमुक्तेश्वरानंद अभी जगदगुरु ही नहीं बने हैं। गंगा तट तक रथ से नहीं जाया जाता है। गंगा स्नान के लिए पैदल ही जाया जाता है। मैं भी संगम में पैदल ही जाता हूं।''

Prayagraj News: मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर हुआ था विवाद

बता दें, प्रयागराज में मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर पालकी शोभायात्रा रोकने और मारपीट का आरोप लगाते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विरोध कर रहे हैं। प्रशासन ने उन्हें पदनाम शंकराचार्य लिखने को लेकर नोटिस दिया, तो उन्होंने भी सुप्रीम कोर्ट की अवमानना का संदर्भ देकर जवाबी नोटिस दिया है।

UP News: ' उन्हें नोटिस देकर ठीक किया'

शंकराचार्य लिखने के प्रश्न पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने जवाब दिया, '' उत्तर प्रदेश सरकार ने अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस देकर ठीक किया है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शंकराचार्य नहीं बनाया है। नियमों से ऊपर किसी भी संत को खुद को नहीं समझना चाहिए।''

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो विवाद वाले दिन का बताया जा रहा है। इसमें पुलिस अधिकारी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से कहते हुए नजर आ रहे हैं, '' ना पालकी से किसी को जाने दिया है और ना ही किसी को जानें देंगे।''

Updated on:
22 Jan 2026, 3:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट