प्रयागराज

किशोरी से गैंगरेप का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग की कोशिश

बलिया के पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात 14 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राजकुमार निवासी अस्सेगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

less than 1 minute read
अरेस्ट (Photo-IANS)

बलिया के पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात 14 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राजकुमार निवासी अस्सेगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

हालत बिगड़ने पर मौके से भाग गए आरोपी

पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी पड़ोस में आयोजित जन्मदिन पार्टी में गई थी। इसी दौरान राजकुमार ने किशोरी को बहला-फुसला कर बाइक पर बैठाया और अपने एक रिश्तेदार युवक के साथ मिलकर उसके साथ जबरदस्ती की। हालत बिगड़ने पर आरोपी मौके से भाग गए।

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया

बलिया के पकड़ी थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी राजकुमार को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास इस्तेमाल होने वाला असलहा बरामद किया। आरोपी ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की और फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई करते हुए आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगाई।

राजकुमार के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा और एक खाली कारतूस मिला। घायल आरोपी को इलाज के लिए तुरंत सीएचसी भेजा गया है। पुलिस उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Published on:
28 Sept 2025 08:00 pm
Also Read
View All
योगी के गढ़ से निकाली अविमुक्तेश्वरानंद ने गविष्टि गौ रक्षा यात्रा, पूछा- जिनको वोट दिया वो गाय की रक्षा कर रहें?

High Court News: नक्शा पास कराने के लिए PDA को नहीं देना होगा बेटरमेंट चार्ज, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लगाई रोक

आज की चेतावनी: पूर्वी यूपी के 10 जिलों के लिए रेड, पश्चिमी पश्चिमी यूपी के 22 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

प्रयागराज में अविमुक्तेश्वरानंद बोले- उनका ट्विटर हैंडल ब्लॉक, कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर भी दिया बयान

‘आज के जमाने में असलहा लेकर चलता कौन है?’, हाईकोर्ट के शस्त्र लाइसेंस का ब्योरा मांगने वाले सवाल पर क्या बोले बृजभूषण सिंह?