प्रयागराज

कौशाम्बी में बड़ा हादसा: गंगा में डूबे तीन दोस्त, एक की मौत

गुरु पूर्णिमा के दिन तीन दोस्त गंगा नहाने के लिए कोखराज शाहजतपुत घाट पर नहाने पहुंचे। इस दौरान घाट पर भारी संख्या में स्नानार्थियों की भी भीड़ जमा रही। इस दौरान वह गंगा में नहाने के लिए पानी में उतरे तो अचानक गहरे पानी में चले गए। तीन दोस्तों में एक बालक और दो युवक रहे। गंगा में नहाते रहे की अचानक वह गंगा में डूबने लगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jul 2022, 1:48 PM IST
कौशाम्बी में बड़ा हादसा: गंगा में डूबे तीन दोस्त, एक की मौत
कौशाम्बी में बड़ा हादसा: गंगा में डूबे तीन दोस्त, एक की मौत

प्रयागराज: कौशाम्बी जिले में गंगा नहाने गए तीन दोस्तों के साथ दुर्घटना घट गई। जैसे गंगा में वह स्नान करने के लिए पानी मे उतरे तो कुछ दूर जाने के बाद वह डूबने लगे। घाट पर मौजूद गोताखोरों ने दो युवक को सही सलामत बाहर निकाल लिया और एक की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर घाट पर पुलिस पहुंची और डेडबॉडी को कस्टडी में लेकर कागजी कार्रवाई की। एक युवक की मौत से परिवार में हड़कंप मचा है।

कोखराज घाट पर हुआ हादसा

गुरु पूर्णिमा के दिन तीन दोस्त गंगा नहाने के लिए कोखराज शाहजतपुत घाट पर नहाने पहुंचे। इस दौरान घाट पर भारी संख्या में स्नानार्थियों की भी भीड़ जमा रही। इस दौरान वह गंगा में नहाने के लिए पानी में उतरे तो अचानक गहरे पानी में चले गए। तीन दोस्तों में एक बालक और दो युवक रहे। गंगा में नहाते रहे की अचानक वह गंगा में डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने गोताखोरों को सूचना दी और तत्काल रूप से गोताखोरों ने दो युवक को बाहर निकाला। कुछ देर बाद कोशिश के एक युवक को बाहर निकाला कि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

तीनों युवक थे पक्के दोस्त

सैनी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर गांव के रहने वाले 20 वर्षीय सूरज प्रजापति पुत्र रामबली, 18 बर्षीय अनिल प्रजापति पुत्र सूरज बली व 10 वर्षीय सुमित प्रजापति पुत्र रामप्रकाश में बेहद गहरी दोस्ती थी। बुधवार की सुबह गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गंगा नहाने के मन बनाया था। इसके जब गंगा नहाने पहुंचे तो यह घटना घट गई। पानी में डूबने से सूरज की मौत हो गई और परिजनों में हड़कंप मचा है।

Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर