प्रयागराज

छोटे भाई का शव देख रो पड़े उमर और अली, पिता अतीक और भाई की कब्र के पास दफन हुआ आबान

Abaan Ahmed Funeral: चार साल बाद पैरोल पर बाहर आए उमर और अली ने छोटे भाई आबान अहमद का शव देखा तो भावुक हो गए। जानिए प्रयागराज में जनाजे, कब्रिस्तान में परिवार से मुलाकात की पूरी कहानी।
2 min read
umr ali parole abaan ahmed funeral atiq ahmed shaista-parveen
प्रयागराज में शनिवार को माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद के दफन के दौरान कब्रिस्तान में जुटे परिजन और अन्य लोग। (फोटो: ANI)

Atiq Ahmed Family: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद को शनिवार शाम प्रयागराज के कसारी-मसारी स्थित कब्रिस्तान में उसके पिता, चाचा और भाई की कब्रों के पास सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। दो दिनों के लंबे इंतजार के बाद आबान को अंतिम विदाई दी गई। गुरुवार सुबह झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में आबान और उसके साथी सोनू की मौत हो गई थी। सोनू को शुक्रवार को ही दफना दिया गया था, लेकिन आबान का अंतिम संस्कार उसके बड़े भाइयों के इंतजार में टाल दिया गया था।

चार साल बाद जेल से बाहर आए भाई

लखनऊ और झांसी जेल में बंद बड़े भाई उमर अहमद और अली अहमद को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली कुछ घंटों की पैरोल के बाद कड़ी पुलिस सुरक्षा में कब्रिस्तान लाया गया। करीब चार साल बाद जेल से बाहर आए उमर और अली अपने सबसे छोटे भाई आबान का शव देखते ही फफक-फफक कर रो पड़े। दोनों ने भाई अहजम और परिवार के अन्य सदस्यों को गले लगा लिया। इसके बाद करीबियों के साथ कंधा देकर आबान के शव को कब्र तक ले गए।

यह पहला मौका था जब उमर और अली ने अपने पिता अतीक अहमद, चाचा अशरफ और भाई असद की कब्रों को देखा। वर्ष 2023 में जेल में बंद होने के कारण दोनों उनके जनाजे में शामिल नहीं हो सके थे।

कब्रिस्तान के बाहर हजारों की भीड़

उमर और अली के पहुंचने की खबर फैलते ही कसारी-मसारी कब्रिस्तान के बाहर हजारों लोगों का जमावड़ा लग गया। भीड़ में धक्का-मुक्की और आपाधापी मचने पर पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए कई बार हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

पैरोल के तहत शनिवार सुबह करीब 10 बजे उमर को लखनऊ और अली को झांसी जेल से प्रिजन वैन में रवाना किया गया था। शाम करीब साढ़े चार बजे उमर और पांच बजे के करीब अली कब्रिस्तान पहुंचे, जिसके बाद शाम छह बजे आबान का शव एंबुलेंस से हटवा गांव से लाया गया।

पुलिस घेरे में एक घंटे की पारिवारिक मुलाकात

जनाजे की नमाज और दफन के बाद कब्रिस्तान की मस्जिद के सामने लगाए गए विशेष टेंट में उमर और अली की उनके भाई अहजम, बुआ परवीन कुरैशी और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कराई गई। करीब एक घंटे तक चली इस मुलाकात के दौरान पूरे टेंट को पुलिसकर्मियों ने चारों तरफ से घेर रखा था।

काली शीशे वाली कार से बना संशय

कब्रिस्तान के प्रवेश द्वार पर कड़ी पुलिस बैरिकेडिंग और पहचान पत्र की जांच के बीच एक काली फिल्म लगी कार बैरिकेड्स हटाकर अचानक अंदर दाखिल हो गई। पुलिस ने कार का शीशा उतरवाकर चेकिंग तक नहीं की, जबकि परिवार के करीबियों का कहना था कि कार में बुआ बैठी थीं। हालांकि, इस बात को लेकर संशय बना रहा कि कार में असल में कौन सवार था।

शाइस्ता परवीन की मौजूदगी को लेकर उड़ती रहीं अफवाहें

इससे पहले, शुक्रवार को हटवा गांव में शव पहुंचने के बाद से ही उमेश पाल हत्याकांड में वांछित और फरार चल रही अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के गुपचुप तरीके से आकर बेटे का अंतिम दीदार करने की अफवाहें उड़ती रहीं। हालांकि, पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने जांच के बाद ऐसे सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि शाइस्ता के आने का कोई प्रमाण नहीं मिला है। अतीक की बहन आयशा नूरी और अशरफ की पत्नी जैनब भी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

Updated on:
09 Aug 2026 09:50 am
Published on:
09 Aug 2026 09:25 am
Also Read
View All
‘रातों-रात पुलिस ने उठाया, फटे सिर के साथ 12 घंटे थाने में रहे छात्र’; राहुल गांधी के सामने छलका PUSU उपाध्यक्ष का दर्द

प्रयागराज में राहुल गांधी बोले- अमेरिका-चीन सब पीछे, 40 करोड़ युवा हैं देश की असली ताकत, लेकिन बंद हैं रोजगार के दरवाजे

पिता अतीक के बगल में दफनाया गया अबान, छोटे भाई के जनाजे में फूट-फूटकर रोए उमर और अली

UP Politics: 2027 से पहले सपा का पोस्टर वार, ‘गायब है’ के जरिए BJP सरकार पर हमला; लिखा- गाड़ी नहीं, अब सरकार पलटने का समय

Parveen Qureshi: कौन हैं परवीन कुरैशी? अतीक के बेटे अबान का शव इस महिला के घर रखा गया, आखिरी यात्रा से पहले फिर चर्चा में आया नाम